फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   village subhri, diaria, 15 people ill from diaria, ambala

गांव सुभरी में फैला डायरिया, पंद्रह लोग बीमार

Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
village subhri, diaria, 15 people ill from diaria, ambala
डायरिया से प्रभ्‍ावित लोगों - फोटो : amar ujala
गांव सुभरी में गंदे पानी की सप्लाई के चलते डायरिया फैल गया है। इससे इलाके के पंद्रह से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं, जिनका इलाज प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। एक ही घर में कईं लोग डायरिया से पीड़ित हैं, जबकि मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। यदि यही हालात रहे तो स्थिति काफी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन


यह है स्थिति
सूभरी गांव के रविदास मोहल्ला में जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लोगों को पीने के लिए शुद्ध और साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते गंदा पानी पीने से दर्जनों लोगों को उल्टी-दस्त लग गए हैं। कई घरों में तो घर के सभी सदस्य बीमार पड़ गए हैं। गांव के रहने वाले राजकुमार, सतीश, राजेश, कृष्ण आदि ने बताया कि मोहल्ले का शायद ही कोई ऐसा घर हो, जिस घर के लोग गंदा पानी पीने से बीमार न हो। ग्रामीणों का कहना है कि पानी में क्लोरीन डाले लंबा अरसा हो चुका है। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। लोगों का दावा है कि वाटर सप्लाई में क्लोरीन की मात्रा काफी कम है, जबकि इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को भी बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई की समस्या गांव की सरपंच को भी बताई है।
विज्ञापन


गंदा पानी पीने से पेट दर्द बढ़ा
डायरिया के कारण कईं लोगों की हालत काफी खराब है। इसी कारण से साहिल, सुनीता, रामकिशन, परमजीत रानी, सौरभ, राहुल, प्रीतो देवी, राजेश कुमार, कृष्ण लाल, उषा रानी, नीरज कुमार, अमन कुमार जंगशेर, परमजीत कौर, प्रदीप कुमार बुरी तरह से प्रभावित हैं। पानी पीने से पेट में दर्द बढ़ता जा रहा है, जबकि बराड़ा से कई डाक्टरों से दवाई ले चुके हैं। लोगों ने बताया कि गांव में कई मरीजों को ड्रिप भी लगाई गई ताकि बीमारी के कारण आई कमजोरी पूरी हो सके। इसके अलावा कुछ अन्य भी प्रभावित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुभरी गांव के रविदास मोहल्ले में जनस्वास्थ्य विभाग की सप्लाई में गंदा पानी आ रहा है। कई दिनों से पानी में क्लोरीन भी कम डाली गई है, जिसके कारण लग रहा है कि यह हालात बने हैं। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई है, जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

- निधि सैनी, सरपंच गांव सुभरी
---
 सुभरी गांव से हमारे पास कोई भी मरीज नहीं आया है। फिर भी अगर वहां पर उल्टी-दस्त के मरीज हैं तो वहां डॉक्टरों की एक टीम जाएगी ताकि मरीजों का उपचार हो सके। स्वास्थ्य विभाग गांव में जाकर चेकअप कर मरीजों को इलाज देगा।
-डा. राजेंद्र सैनी, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed