फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Village Panchayat Majra's Sarpanch Neha Sharma suspended

Ambala News: ग्राम पंचायत माजरा की सरपंच नेहा शर्मा को किया निलंबित

Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 02 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Village Panchayat Majra's Sarpanch Neha Sharma suspended
अंबाला/शहजादपुर। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व आत्मदाह की धमकी देने वाली ग्राम पंचायत माजरा की सरपंच नेहा शर्मा को उपायुक्त अंबाला अजय सिंह तोमर ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1)(बी) तथा एक्ट की धारा 51(2) के तहत की गई है। सरपंच अब ग्राम पंचायत की किसी भी कार्यवाही व बैठक में भाग नहीं ले सकेंगी। इसके साथ ही यह भी आदेश दिए गए हैं कि उनके पास ग्राम पंचायत से संबंधित जो भी चल-अचल संपत्ति, राशि, रिकार्ड आदि हो तो वह तुरंत बहुमत रखने वाले पंच को सौंप दिया जाए।उपायुक्त को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शहजादपुर ने 27 जून को पत्र क्रमांक 1472 भेजा था। इसमें उन्होंने जानकार दी कि नेहा शर्मा ने उनके कार्यालय में शपथ पत्र दिया है कि यदि प्रशासन के द्वारा दो जुलाई पूर्व दोनों खोखे खाली नहीं करवा दिए जाते तो वह दो जुलाई को सुबह 11 बजे त्रिवेणी चौक शहजादपुर में आत्मदाह (अग्नि प्रवेश) कर लेंगी।
विज्ञापन

24 जून को माजरा गांव में कब्जा हटाने हेतु उपमंडल अधिकारी (ना), पशुपालन विभाग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया था। पुलिस के साथ वो कब्जा हटाने के लिए मौके पर गए थे। खंड कार्यालय की ओर से समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी व पटवारी भी मौके पर उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed