{"_id":"62c0af07fd67f00b4003ff30","slug":"village-bada-dsp-joginder-sharma-is-setting-an-example-in-maintaining-mutual-brotherhood-and-peace-ambala-news-knl1133973106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में मिसाल पेश कर रहा है गांव बाड़ा-डीएसपी जोगिंदर शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में मिसाल पेश कर रहा है गांव बाड़ा-डीएसपी जोगिंदर शर्मा
विज्ञापन
निवर्तमान सरपंच विकास बहगल डीएसपी का स्वागत करते हुए
- फोटो : Ambala
अंबाला। गांव बाड़ा भाईचारा बनाए रखने व शांतिप्रिय गांव के रूप में मिसाल बना हुआ है। शनिवार को डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने गांव का दौरा किया और निवर्तमान सरपंच विकास बहगल के साथ ग्रामीणों से बातचीत की। निवर्तमान सरपंच ने डीएसपी का स्वागत किया और गांव के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस गांव में सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों और कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि दूसरे गांव के लोगों को भी इस गांव से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से गांव काफी सुंदर एवं विकसित है।
निवर्तमान सरपंच करते हुए कहा कि गांव में जो भी विकास कार्य या भाईचारे की मिसाल पेश की गई है वह सभी गांव वासियों के सहयोग से है। गांव का हर व्यक्ति सुख-दुख में आगे आकर अपना योगदान दे रहा है। शांतिप्रिय गांव होने का उदाहरण भी यही है। यदि गांव में किसी का कोई छोटा-मोटा मन मुटाव हो भी जाता है तो गांव के लोग अपने ही स्तर पर दोनों पक्षों को समझाकर उसका निपटारा भी करवा देते हैं। इस मौके पर मिर्जापुर से निवर्तमान सरपंच सुखजिन्द्र सिंह, धुराला गांव से निवर्तमान सरपंच निर्मल सिंह, आनंद जलबेडा गावं के निवर्तमान सरपंच अवतार सिंह, पैक्स के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, गांव से मौजिज जगत गुरमीत सिंह, दलबीर सिंह, जयराम, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह, सोभित मौजूद रहे।