फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP members burned an effigy of Mallikarjun Kharge.

Ambala News: भाजपाइयों ने मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला किया दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP members burned an effigy of Mallikarjun Kharge.
अंबाला छावनी के सदर बाजर चौक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंकते
अंबाला। छावनी के सदर बाजार चौक पर सोमवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन कर नाराजगी जताई। इस दौरान ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस गो बैक और छाती पीटते हुए हाय हाय के नारे भी लगाते। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार पर की गई टिप्पणी से नाराज होकर विज ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज ने कहा कि लोकतंत्र में नीतियों की आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध का भी एक स्तर और मर्यादा होती है। 22 राज्यों से सफाया होने के बाद कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चाय बेचकर और मेहनत करके देश का प्रधानमंत्री बनना अपराध है। कांग्रेस का यह तंज देश के करोड़ों मेहनतकश श्रमजीवियों का अपमान है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता और पिता को राजनीति में घसीटने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृ देवो भवः और पितृ देवो भवः की परंपरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि चेंज द रेजीम के नाम पर देश में बांग्लादेश या नेपाल जैसी अराजकता फैलाने की कोशिशों को भारत की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रैली पर उठाए सवाल
मंत्री विज ने 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी जुटान पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर का दिन देश के इतिहास में 1984 के सिख विरोधी दंगों के घावों से जुड़ा है। ऐसे में लाखों लोगों की भीड़ जुटाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस 1885 में अंग्रेजों द्वारा बनाई गई पार्टी है, जिसका नाम भी अंग्रेजी है। कांग्रेस नेता अपनी वाणी और सोच पर लगाम लगाएं, वरना देश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed