फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vikas became the head of Jain Parivar Milan Society

Ambala News: विकास बने जैन परिवार मिलन सोसायटी के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vikas became the head of Jain Parivar Milan Society
अंबाला। जैन परिवार मिलन सोसायटी अंबाला छावनी का शपथ ग्रहण एवं पद दायित्व समारोह एक निजी पैलेस में आयोजित किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित प्रधान एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिगंबर जैन सभा के प्रधान अशोक जैन मौजूद रहे। परियोजना निदेशक मौलिक मितुल जैन एवं आशीष ऋचा जैन थे। समारोह में गणमान्य के तौर पर राज कुमार जैन (महामंत्री, श्री दिगंबर जैन सभा), राकेश जैन (प्रधान श्री दिगंबर जैन मंदिर लाल कुर्ती), आलोक जैन (जैन मिलन) व साहिल जैन (जेएफसी) भी उपस्थित रहे। समारोह में 2025 के नवनिर्वाचित प्रधान विकास जैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ चार्टर्ड प्रधान अमित कुमार जैन द्वारा दिलाई गई। विकास जैन ने अपनी 2025 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

2025 की टीम में गौरव जैन को महामंत्री, अतिन जैन को कोषाध्यक्ष, सचिन जैन को सहसचिव एवं शुभम जैन, रोहित जैन, सुगंध जैन, राजेश जैन, पोरस जैन को निदेशक बनाया गया।समारोह में पूर्व प्रधान अतुल जैन ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मन्नत जैन की ओर से सोलो डांस एवं प्रेरणा जैन द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन सुभाष जैन ने किया। इस मौके पर सोसायटी के प्रमुख सदस्य अतुल जैन (पूर्व प्रधान), अभय जैन, अमित जैन, समीर जैन, सचिन जैन, शैलेंद्र जैन, डॉ राजीव जैन, निशांत जैन व अक्षय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed