फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vijay's Rotary, Saumya crowned as Rotary Club President

विजय की रोटरी, सौम्या की रोटरेक्ट क्लब प्रधान के रूप में हुई ताजपोशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vijay's Rotary, Saumya crowned as Rotary Club President
अंबाला। रोटरी क्लब अंबाला सिटी ने शहर के एक निजी होटल में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में शहर नगर निगम की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने शिरकत की। 2021-22 के अध्यक्ष अनिल कुमार टंडन व उनकी टीम ने समारोह का आयोजन किया। समारोह में अनिल टंडन ने अपना कालर विजय मल्होत्रा को पहनाकर उन्हें प्रधान की सीट पर सुशोभित किया। इसी प्रकार, शैलेष दीवान को सचिव नियुक्त किया। वहीं, रोटरेक्ट सौम्या दीवान को सुरवीन लांबा ने कालर पहनाकर रोटरेक्ट प्रधान पद का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रधान विजय मल्होत्रा ने टीम की घोषणा की। इनमें मुख्य कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव हरमेहर लांबा, उपप्रधान प्रवीन पांडा, आदर्श अग्रवाल, मुकेश सिंघल, राजीव अनेजा, दविंद्र गुप्ता, एम के गर्ग व अन्य शामिल हैं। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने आजादी का 75वां वर्ष पर्व के रूप में मनाने का अनुरोध किया। साथ ही अपने घरों व संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने का आह्वान किया। मौके पर चेयरमैन सतीश चावला, प्रियंका और यति अग्रवाल उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed