फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij spoke to the minister, swimming pool started in the evening

Ambala News: सुबह शिकायत, विज ने की मंत्री से बात, शाम को स्वीमिंग पूल शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vij spoke to the minister, swimming pool started in the evening
अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल खुलने के बाद प्र​शिक्षण लेते हुए निजी 
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज के संज्ञान लेने के बाद 31 मार्च से बंद कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम का आल वेदर स्वीमिंग पुल शुरू हो गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बच्चों की शिकायत मिलने के बाद विज ने खेलमंत्री गौरव गौतम से बात की और शाम को पूल शुरू करा दिया। करीब 10 तैराकों ने यहां पहुंचकर प्रशिक्षण लिया। निविदा नहीं होने तक खेल विभाग पूल को चलाएगा। फिलहाल खेल नर्सरी के 25 खिलाड़ियों के अलावा निजी संस्थानों और स्कूलों के तैराक खिलाड़ियों को अनुमति मिल गई है। बाहरी लोगों के लिए भी पूल शुरू करने से पहले खेल विभाग ने डीसी अजय सिंह तोमर को पत्र लिखकर 10 अस्थाई स्टाफ की मांग रखी है। इसके बाद बाहरी लोगों के लिए यह पूल चल जाएगा।
विज्ञापन

लाइफ गार्ड सहित अन्य स्टाफ की जरूरत

खेल विभाग की तरफ से उठाई अस्थाई स्टाफ की मांग में चार लाइफ गार्ड सहित सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी और ऑपरेट शामिल है। सोमवार से निजी संस्थानों व स्कूलों के खिलाड़ियों के लिए 200 रुपये प्रति दिन की पर्ची व 2500 प्रति माह फीस निर्धारित की गई है। खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने भी पहली जून के अंक में हरियाणा खेल मंत्री गौरव गौतम से बात कर जल्द समाधान की बात कहीं थी। आश्वासन मिला था कि जल्द ही पूल को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसओ के खिलाफ कार्रवाई को कहा

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि कुछ बच्चे मेरे पास आए थे, जिन्होंने बताया कि वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में स्वीमिंग पूल नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वीमिंग उन्होंने बनवाया था और वह सुनकर हैरान हो गए कि बच्चे स्वीमिंग पूल का फायदा नहीं उठा पा रहे। इस मामले में उन्होंने राज्य के खेलमंत्री गौरव गाैतम से फोन पर बात की और कहा कि यह गलत बात है। इसलिए आप इस पर संज्ञान लें तथा अब तक स्वीमिंग पूल बंद व इसका टेंडर नहीं होने पर जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) के खिलाफ कार्रवाई करें। मंत्री अनिल ने कहा कि अब कम समय में टेंडर नहीं हो सकता इसलिए उन्होंने खेल मंत्री से अनुरोध किया कि स्वीमिंग पूल को सरकार द्वारा स्वयं चलाना चाहिए। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल विज को फोन पर खेल मंत्री गौरव गौत्तम ने पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि विज साहब आप बच्चों को कह दो कि शाम से स्वीमिंग पूल चालू हो जाएगा और सरकार इस स्वीमिंग पूल को स्वयं चलाएगी।

अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल खुलने के बाद प्रशिक्षण लेते हुए निजी 

अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम का ऑल वेदर स्वीमिंग पूल खुलने के बाद प्रशिक्षण लेते हुए निजी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed