Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij inspected the ghat under construction in Chandpura

Ambala News: चंदपुरा में निर्माणाधीन घाट का विज ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Vij inspected the ghat under construction in Chandpura
अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे निर्माणाधीन छठ घाट में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश देते उर्जा - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छठ महापर्व पर पूर्वांचल समाज और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वीरवार सुबह टांगरी नदी पुल के समीप चंदपुरा में बन रहे पक्के छठ घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पर्व से पूर्व पानी और रोशनी के पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि छठ पूजा देश की आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें छठी मैया की आराधना की जाती है। छावनी और आसपास के क्षेत्रों में इस पर्व को मनाने वाले श्रद्धालुओं की काफी संख्या है। उन्होंने कहा कि अब तक शहर में कोई पक्का घाट न होने के कारण लोगों को खाली प्लॉटों में अस्थायी रूप से पानी भरकर पूजा करनी पड़ती थी। इससे उन्हें काफी असुविधा होती थी। इसी समस्या को देखते हुए अब एक एकड़ भूमि पर पक्का छठ घाट तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

-------
छठ के बाद अन्य सुविधाएं की जाएगी विकसित
मंत्री विज ने बताया कि फिलहाल छठ पूजा के मद्देनजर घाट के मुख्य हिस्से को तैयार किया जा रहा है। पर्व संपन्न होने के बाद शेष निर्माण कार्य को गति दी जाएगी। इसके तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां आधुनिक शौचालय, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कमरे, स्थायी बिजली व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मंत्री विज ने इस घाट के निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मुख्य मार्ग पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने नगर परिषद, बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पूजा के दौरान घाट को भरने के लिए पानी की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और परिसर में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने घाट की पहचान के लिए मुख्य मार्ग पर छठ घाट का साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। मौके पर नगर परिषद के एमई हरीश शर्मा, बिजली निगम के एक्सईएन विकास कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह, पार्षद जसबीर सिंह जस्सी, मदनलाल शर्मा, सुदर्शन सिंह सहगल, फकीरचंद सैनी आदि मौजूद रहे।

अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे निर्माणाधीन छठ घाट में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश देते उर्जा

अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे निर्माणाधीन छठ घाट में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश देते उर्जा- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed