फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij became the second MLA to reach the Vidhan Sabha for the seventh time

Ambala News: सातवीं बार विधानसभा पहुंचने वाले दूसरे विधायक बने विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Vij became the second MLA to reach the Vidhan Sabha for the seventh time
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा की हॉट सीटों में से एक छावनी पर भाजपा ने अपना झंडा लहरा दिया है। अंबाला की चार सीटों में से भाजपा सिर्फ एक ही सीट पर काबिज हो सकी है।
अंबाला कैंट में भाजपा प्रत्याशी अनिल विज सातवीं बार जीतकर विधायक बने हैं। इसके साथ ही लगातार चार बार जीतने का भी उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले विज वर्ष 2009, 2014, 2019 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। प्रदेश में विधायक रघुबीर कादियान को छोड़कर अभी तक कोई भी राजनेता सात बार का विधायक नहीं बना है।
विज्ञापन

अनिल विज ने 7277 मतों से जीत दर्ज कराई है। उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरीं चित्रा सरवारा को हराया है। विज को कुल 59858 मत तो चित्रा सरवारा को 52581 मतों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज समर्थकों ने निकाला रोड शो

कैंट में जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था अनिल विज की जीत का अंतर भी बढ़ता दिख रहा था। जैसे ही पांच हजार वोटों की लीड पहुंची तो समर्थक झूम उठे। इसके बाद से कैंट में विज के चुनाव कार्यालय में समर्थक ढोल की थाप पर नाचने लगे। इसके बाद चार घंटे तक समर्थक लगातार झूमते दिखाई दिए। इसके बाद विज कार्यालय से काफिले के साथ मतगणना केंद्र तक पहुंचे तो यहां भी उनके समर्थक नाचते गाते दिखाई दिए।

विज बोले- ये जनता के विश्वास की जीत

जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद अनिल विज ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री के विजन की जीत है और जनता के विश्वास की जीत है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस लोगों से बहुत दूर है। हम जनता के बीच रहते हैं। इसीलिए मैं पहले दिन से दावा कर रहा था कि भाजपा सरकार बनाएगी। सीएम बनाने की बात पर विज ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पक्ष रखने का हक है मगर होगा वही जो आलाकमान चाहेगा।




पिछली बार भी चित्रा को मिली थी हार

छावनी में कुछ ऐसी स्थिति पिछली बार भी रही थी। यहां कांग्रेस और कांग्रेस से बागी प्रत्याशी आमने-सामने होते हैं। इस कारण मुकाबला त्रिकोणीय हो जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में ही निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा इसी चक्रव्यूह में हार गईं थी। तब विज को 64,571 मत मिले थे जबकि चित्रा को 44,406 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं कांग्रेस की वेणु अग्रवाल को 8,534 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed