{"_id":"6140fb998ebc3ebd88790ac4","slug":"video-viral-after-beating-up-police-employees-case-filed-against-10-ambala-news-knl832254184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मचारियों से मारपीट कर किया वीडियो वायरल, 10 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मचारियों से मारपीट कर किया वीडियो वायरल, 10 पर केस दर्ज
सार
जिन दो पुलिस कर्मचारियों के साथ यह मारपीट हुई उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि घटना के बाद आसपास के लोगों ने माफी मांग ली थी। इसीलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। अब आरोपी उन्हें धमकी देने लगे थे।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला सिटी। पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उनकी वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना 18 अगस्त की है लेकिन वीडियो 13 सितंबर को वायरल की गई। इसीलिए इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को 5 नामजद व 5 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जिन दो पुलिस कर्मचारियों के साथ यह मारपीट हुई उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने माफी मांग ली थी। भरोसा दिलाया था कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इसीलिए उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन आरोपी अब उसी का फायदा उठाकर उन्हें धमकी देने लगे थे।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पुलिस चौकी नंबर दो में कार्यरत एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह और ईएचसी बलकार सिंह मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। रात करीब सवा 10 बजे दोनों गश्त करते हुए आंबेडकर चौक अंबाला शहर पहुुंचे। यहां सड़क के एक साइड दीवार के नजदीक रखे हुए तख्त पर रविदास माजरी निवासी दो सगे भाई अंशुल व जोनी, तरुण, हैप्पी, विकास व चार-पांच अन्य लड़के बैठे थे। इन सभी को उसने यहां से घर चले जाने के लिए कहा। इस बात से सभी लोग आवेश में आ गए। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई भी की।
विज्ञापन
अंशुल ने सड़क से ईंट उठाकर ईएचसी बलकार सिंह को मारी लेकिन वह बच गया। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग एकजुट हो गए। इसी कारण आरोपी मौके से भाग गए। इस घटना पर रविदास माजरी के लोगों ने अफसोस जाहिर किया था। भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। इसी कारण दोनों पुलिस कर्मचारियों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। लेकिन 13 सितंबर को वह दोनों रविदास माजरी में सड़क पर खड़े थे। यह देखकर आरोपी हंसने लगे। कहने लगे कि दोबारा 18 अगस्त वाली घटना दोहरानी है तो रुको, नहीं तो चुप-चाप यहां से निकल जाओ। कहा कि हमारे पास तुम्हारी पिटते हुए वीडियो भी है। जिसे उन्होंने फेसबुक पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन