फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vehicles are unsafe in the railway station parking for 12 days during the festival; a new tender will be issued on October 23.

Ambala News: त्योहार पर 12 दिन रेलवे स्टेशन की पार्किंग में वाहन असुरक्षित, 23 अक्तूबर को जारी होगी नई निविदा

Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles are unsafe in the railway station parking for 12 days during the festival; a new tender will be issued on October 23.
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की  पार्किंग में रेलवे द्वारा लगाया गया बोर्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बूम बैरियर के ठेके को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बूम बैरियर के ठेकेदार ने तय समय से पहले ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर से अपना सामान समेट लिया, वहीं इसके विरोध में रेलवे ने ठेकेदार द्वारा जमा करवाई गई 24 लाख रुपये की जमानत राशि को जब्त कर लिया है। ऐसे में अब रेलवे को नई निविदा को जारी करने में 12 दिन का समय लगेगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहनों की सुरक्षा रामभरोसे होगी, वहीं रेलवे अधिकारियों का दावा है कि बूम बैरियर का नया ठेका 23 अक्तूबर को जारी कर दिया जाएगा। इसके दूसरी तरफ बूम बैरियर के शुल्क को लेकर पहले ही लोग विरोध कर चुके हैं। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह का दावा है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर नहीं लगेगा, क्योंकि देश के किसी भी स्टेशन पर इस प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। बूम बैरियर से लोगों का नुकसान हो रहा है।

200 वाहनों की सौंपी सूची
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में 170 दोपहिया और 30 के करीब कारें खड़ी हुई हैं। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों के महंगे हेलमेट भी पार्किंग में लटक रहे हैं। रेलवे ने शुक्रवार रात को ठेका खत्म होने के बाद रेलवे परिसर में स्थित सभी पार्किंग में पार्किंग एट ऑनर रिस्क के बोर्ड लगा दिए हैं, ऐसे में अगर किसी वाहन की चोरी हो जाती है तो फिर यह मामला तूल पकड़ सकता है तो यह वाहन मालिक के लिए तो परेशानी का सबब बन सकती है, वहीं रेलवे के गले की फांस भी बन सकता है।
विज्ञापन


छह माह बाद छोड़ा ठेका
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर का ठेका अप्रैल माह में शुरू हुआ था जोकि लगभग 2.83 करोड़ की दर से जारी किया गया था। लेकिन लगातार हो रहे घाटे को लेकर ठेकेदार ने छह माह में ही इस कार्य से अपने हाथ पीछे खींच लिए और नियमों का हवाला देकर ठेका सरेंडर कर दिया जोकि 10 अक्तूबर रात 12 बजे खत्म हो गया था। इसलिए शनिवार को रेलवे परिसर से बूम बैरियर सहित अस्थाई तौर पर बनाए गए निर्माण को भी हटा दिया गया ताकि आगामी निविदा तक वाहनों का बिना रोक-टोक आवागमन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की शरण लेगा ठेकेदार
रेलवे ठेकेदार के प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने जब बूम बैरियर का ठेका लिया था तो उसके तहत छह माह का समय मांगा था ताकि अगर घाटा हो तो वो इस काम को छोड़ सके और इसलिए उसके द्वारा जमा करवाई गई 24 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि वापस मिल सके, लेकिन उसने ठेका तो सरेंडर कर दिया और अपने कर्मचारियों सहित सामान भी रेलवे स्टेशन से हटा दिया है, बावजूद इसके उसे 24 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि वापस नहीं दी गई है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस में पत्राचार किया है। अगर वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलता तो फिर उनके पास कोर्ट में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।


बूम बैरियर के ठेकेदार ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर काम बंद कर दिया है जोकि निर्धारित नियमों के विरुद्ध है, इसलिए ठेकेदार द्वारा जमा करवाई गई 24 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि को जब्त कर लिया गया है, वहीं बूम बैरियर से जुड़ी नई निविदा की प्रक्रिया 23 अक्तूबर से आरंभ हो जाएगी। तब तक वाहन मालिक अपने रिस्क पर रेलवे पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी रेलवे की नहीं होगी।


- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की  पार्किंग में रेलवे द्वारा लगाया गया बोर्ड। संवाद

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की  पार्किंग में रेलवे द्वारा लगाया गया बोर्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed