फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vanya tops in Children's Festival dance

बाल महोत्सव नृत्य में वान्या अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vanya tops in Children's Festival dance
वान्या सेठी। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की ओर से कुरूक्षेत्र बाल भवन में तीन दिवसीय बाल महोत्सव कार्यक्रम में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला सिटी के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा वान्या सेठी ने एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के मृदुल कपिल ने एकल गीत में चौथा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिताएं 25 से 28 अक्तूबर तक आयोजित की गई। इस मौके पर अभिभावक संजय सेठी ने बताया कि वान्या इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम आ चुकी है। इसके अलावा बाल महोत्सव डिविजन में भी वह प्रथम स्थान पर रही थी। उन्होंने उसके जिला स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed