फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vanshika and Naaz Preet are winning medals in skating

Ambala News: स्केटिंग में पदक झटक रहे वंशिका और नाज प्रीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vanshika and Naaz Preet are winning medals in skating
स्कूल स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप वंशिका अपने माता पिता के साथ। संवाद
अंबाला। स्केटिंग के खेल में वंशिका और नाज प्रीत दिनों दिन तरक्की की सीढि़यां चढ़ते जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी स्कूल स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप में पदकों की झड़ी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों ही शहर के ओपीएस विद्या मंदिर की छात्राएं हैं और स्कूल कोच प्रीतम सैनी से पिछले चार साल से स्केटिंग के गुर सीखकर अपने आप को निखार रही हैं। एक तरफ जहां वंशिका स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में चैंपियन बनी वहीं दूसरी ओर नाचप्रीत कौर स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर रहीं। दोनों ही खिलाड़ियों ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

स्केटिंग की चैंपियनशिप जीते छह पदक
अंबाला शहर में वाटिका सिटी निवासी वंशिका ने बताया कि वह शहर के ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा हैं। स्कूल में स्केटिंग सिखाई जाती है। स्कूल में बच्चों को देखकर उनके मन में भी स्केटिंग सीखने की इच्छा जागी। तब से वह स्कूल कोच प्रीतम सैनी से स्केटिंग सीख रही हैं। उसके पास छह पदक हैं। इसमें पांच स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक है। वह स्कूल स्टेट में चैंपियन हैं। रोहतक में आयोजित स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में वंशिका ने दो स्वर्ण पदक जीते। पंचकुला में आयाेजित स्कूल स्टेट में एक स्वर्ण पदक, एसजीएफआई में दो स्वर्ण पदक, इसी तरह से गोआ के बेलगांव में आयोजित सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके साथ ही वह जिलास्तर में चैंपियन, ऑल ओवर हरियाणा में भी चैंपियन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्केटिंग करते बच्चों को देख बनी चैंपियन

अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी नाजप्रीत कौर ने बताया कि वह ओपीएस विद्या मंदिर में नाैंवी कक्षा की छात्रा है। उसने साढे़ तीन साल पहले शहर के सेक्टर 10 में सड़क पर सुबह के समय बच्चों को सड़क पर स्केटिंग करते देखा तो उसके मन में स्केटिंग करने की इच्छा जागी। इसके बाद उसने कोच प्रीतम सैनी से स्केटिंग सीखनी शुरु की और सात पदक जीते। स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक, पंचकूला में हरियाणा स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक, रोहतक में आयोजित स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में दो सिल्वर, सीबीएसई की नेशनल चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीते। इसके साथ ही वह स्कूल स्टेट में दूसरे नंबर की स्केटिंग की खिलाड़ी बनी।

स्कूल स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप वंशिका अपने माता पिता के साथ। संवाद

स्कूल स्टेट और नेशनल चैंपियनशिप वंशिका अपने माता पिता के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed