फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vaibhav will play with KKR team in IPL

Ambala News: आईपीएल में केकेआर की टीम से खेलेगा वैभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav will play with KKR team in IPL
अंबाला का तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। आईपीएल के 17वें सीजन यानी 2024 में भी अंबाला छावनी के 26 वर्षीय वैभव अरोड़ा स्विंग गेंदबाजी करते नजर आएंगे। इस बार भी वैभव कोलकोता नाइट राइडर्स की टीम में रहेंगे। नीलामी से पहले ही टीम ने वैभव को पिछले साल की राशि 60 लाख रुपये में रिटेन यानी टीम में सीधी जगह दे दी है।
वैभव हिमाचल की तरफ से खेलता है, लेकिन अंबाला का यह पहला खिलाड़ी है जो आईपीएल में पिछले चार साल से खेल रहा है। पिछले आईपीएल में भी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वैभव को दो मैच खेलने को मिले थे। इसमें कुल पांच ओवर की गेंदबाजी करके 54 रन पर दो विकेट हासिल किए थे। एक बार बल्लेबाजी भी की। इसमें दो रन बनाकर नाबाद लौटे थे। इस बार ओर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बता दें कि वैभव अरोड़ा का जन्म साल 1997 में अंबाला में हुआ था और वह 14 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहा है।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब में 20 लाख से पहुंचे करोड़ पर
वैभव के छोटे भाई नमन ने बताया कि वैभव हिमाचल टीम की ओर से रणजी खेलते हैं। वैभव सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में छह मैच में 10 विकेट लेकर सिलेक्टर्स की नजर में आए थे। 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें पहली बार 20 लाख बेस प्राइस में खरीदकर आईपीएल खेलने का मौका दिया था। उस समय कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। फिर वह किंग्स इलेवन के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे और उन्होंने वैभव के साथ 20 लाख से सीधा दो करोड़ में अनुबंध किया था। 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर उसे 60 लाख रुपये में लिया था। अबकी बार भी 60 लाख रुपये के बेस प्राइस में बिना नीलामी के टीम का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस का तबेला चलाते थे पिता, मेहनत से पाया मुकाम

बता दें कि वैभव मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता था। वैभव के पिता गोपाल कृष्ण घर में ही भैंसों का तबेला चलाते थे और उसकी कमाई से भी परिवार का खर्च चलता था। वैभव बचपन से ही खेलों में आगे था और शुरुआत में स्केटिंग में अपना जौहर दिखाया, लेकिन समय के साथ- साथ उसने क्रिकेट को अपने भविष्य के रूप में देखा और फिर चंडीगढ़ में क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया। इसके बाद वैभव ने हिमाचल प्रदेश की टीम से रणजी ट्रॉफी खेली। हालांकि अब पिता ने भैंस का तबेला बंद कर दिया। जबकि मां ममता अरोड़ा गृहिणी है। वैभव का भाई नमन अरोड़ा भी क्रिकेट का ही प्रशिक्षण ले रहा है।



पिता बोले- बेटे की मेहनत पूरी

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सीधे जगह मिलने के बाद वैभव अरोड़ा के परिजनों में खुशी की लहर है। पिता गोपाल कृष्ण ने बताया कि पिछली बार की तरह बेटे की मेहनत पूरी है। इस बार मैदान में खेलने का मौका मिला तो वो किसी से कम नहीं है। उनके लिए यह गर्व की बात है कि बेटे को बिना आईपीएल नीलामी के ही सीधा टीम ने रिटेन कर लिया है। उन्होंने बताया कि वैभव अभी पांच जनवरी को होने वाली रणजी ट्रॉफी के कैंप में धर्मशाला है और तैयारी कर रहा है। उसका पहला मुकाबला जम्मू कश्मीर के साथ होगा।

अंबाला का तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा

अंबाला का तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed