फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Upset over not getting admission, parents raised slogans by showing posters

दाखिला न मिलने से परेशान अभिभावकों ने पोस्टर दिखाकर नारेबाजी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Upset over not getting admission, parents raised slogans by showing posters
134ए को लेकर चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत अभिभावकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को भी गुस्साए अभिभावक बड़े-बड़े बैनर लेकर शिक्षा सदन पहुंचे। यहां जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष नारेबाजी की। अभिभावक कई घंटों तक जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा रहे और बच्चों को दाखिला करवाने की मांग पर अड़े रहे। दूसरी ओर, निदेशालय की ओर दाखिले की तारीख को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से एक बार फिर अभिभावकों को दोबारा स्कूल जाकर बच्चों का दाखिला करवाने की बात कही गई है। दाखिला न होने पर सोमवार को मिलने के लिए कहा गया। दूसरी ओर, प्राइवेट स्कूल संचालक अभी भी बच्चों को दाखिला देने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने भुगतान राशि को बढ़ा दिया है। इसके अलावा भी उनकी अन्य मांगें हैं। वहीं 134ए के तहत पास हो चुके 1973 बच्चों में से शिक्षा विभाग की ओर से 400 बच्चों का दाखिला करवाया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने बढ़ाई फीस
सरकार ने आदेश जारी करते हुए प्राइवेट स्कूलों को देने वाली फीस को बढ़ा दिया है। पहले पांचवीं कक्षा तक के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल को 300 रुपये मिलते थे, उसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए फीस को 500 से बढ़ाकर अब 700 रुपये कर दिया गया है। ऐसे ही शहर स्थित स्कूलों में पहले पांचवीं कक्षा तक के लिए 500 से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया है। छठी से और कक्षा तक के लिए 700 रुपये मिलते थे, उसे बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने स्कूलों की फीस बढ़ा दी है। हमारी ओर से अभी तक 400 बच्चों को दाखिला करवाया जा चुका है। सरकार ने भी 15 दिसंबर तक दाखिले की तारीख को बढ़ा दिया है।
- सुरेश कुमार, डीईओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed