{"_id":"6af61736c389d18581004c77","slug":"upset-over-being-scolded-by-his-father-a-ninth-grade-student-ran-away-from-home-he-was-found-at-the-cantt-railway-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-172538-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पिता की डांट से नाराज नौवीं का छात्र घर छोड़कर भागा, कैंट स्टेशन पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पिता की डांट से नाराज नौवीं का छात्र घर छोड़कर भागा, कैंट स्टेशन पर मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। स्कूल की अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शिक्षक की शिकायत पर पिता की डांट से नाराज होकर नौवीं कक्षा का 14 वर्षीय छात्र घर छोड़कर चला गया। बड़े शहर में जाकर कमाई करने की सोच से ट्रेन में सवार हुए किशोर को आरपीएफ और जिला युवा विकास संगठन की टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित संरक्षण में लिया।
काउंसिलिंग और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की सहयोगी संस्था जिला युवा विकास संगठन के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर अजय तिवारी को आरपीएफ के एसआई विजय ने फोन पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 12904 अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल मेल के टीटीई ने रेल मदद पोर्टल पर एक किशोर के लावारिस हालत में सफर करने की सूचना दी थी।
सूचना मिलते ही आरपीएफ के मुख्य सिपाही सर्बजीत और अन्य कर्मचारियों ने ट्रेन के अंबाला कैंट पहुंचते ही किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद संगठन के टीम सदस्य हरदीप सिंह नड़ियाली स्टेशन पहुंचे और बच्चे को संभाला।
विज्ञापन
-- -- -- -
बड़े शहर जाकर कमाने की सोच से पकड़ी थी ट्रेन
आरपीएफ के एएसआई विजय और संगठन की टीम की ओर से की गई काउंसिलिंग के दौरान किशोर ने बताया कि वह लुधियाना का रहने वाला है और नौवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में पीटीएम के दौरान शिक्षक ने उसके पिता से पढ़ाई में लापरवाही और शरारतों की शिकायत की थी। घर लौटने पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह शाम को बिना बताए घर से निकल गया और बड़े शहर में जाकर कमाई करने के इरादे से ट्रेन में बैठ गया।
-- -- --
लुधियाना रेलवे पुलिस में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
किशोर के परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने लुधियाना रेलवे पुलिस को सूचना दी। बाद में उन्हें किशोर के अंबाला कैंट स्टेशन पर सुरक्षित होने की जानकारी मिली और वे यहां पहुंच गए। संगठन की टीम ने आरपीएफ थाने में डीडीआर दर्ज करवाने के बाद किशोर की कैंट नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद किशोर और उसके माता-पिता को बाल कल्याण समिति अंबाला की चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा के समक्ष पेश किया गया। समिति में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किशोर को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।