फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar after the death of a three-year-old child in a private hospital

Ambala News: निजी अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of a three-year-old child in a private hospital
अंबाला। सदर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने रविवार दोपहर को जमकर रोष जताया। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत करवाया। परिजन अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। पोस्टमार्टम के बाद लिखित में शिकायत देने की बात हुई तो काफी सोच विचार करने के बाद परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन


महेश नगर से परिजन तीन वर्षीय बच्चे को बुखार की शिकायत के चलते पहले छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां से एक निजी अस्पताल में चले गए। करीब आधा घंटे तक बच्चा अस्पताल में रखा। ऑक्सीजन देते समय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर बच्चा बुखार के चलते कैसे मर सकता है। वहीं अस्पताल स्टाफ का कहना था कि बच्चे को पहले भी कुछ बीमारियां थीं। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया जा रहा था, उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। कैंट पुलिस थाना से जांच अधिकारी अनिल का कहना है कि उनके पास कोई लिखित में शिकायत नहीं आई और न ही बच्चे का पोस्टमार्टम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed