{"_id":"6442c454ecb2cea5c80e2bf5","slug":"update-of-special-trains-from-ambala-in-haryana-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: ट्रेन में सफर करने वालों के काम की खबर, इन मार्गों पर चलेंगी स्पेशल गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: ट्रेन में सफर करने वालों के काम की खबर, इन मार्गों पर चलेंगी स्पेशल गाड़ियां
Fri, 21 Apr 2023 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:43 PM IST
सार
चंडीगढ़-गोरखपुर और बठिंडा-वारणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी। हजरत निजामुद्दीन और सहारनपुर से ब्यास के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन रूट्स पर यात्रा करने वालों के लिए काम की खबर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लगातार बढ़ रही भीड़ और आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में रेलवे ने चंडीगढ़ से गोरखपुर और बठिंडा से वाराणसी के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि ट्रेन नंबर 04518/04517 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ और 04530/29 का संचालन बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 04518/17
ट्रेन नंबर 04518 चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रत्येक वीरवार को 27 अप्रैल से 29 जून तक रात 11.15 बजे रवाना होकर रात 12.10 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04517 गोरखपुर रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को 28 अप्रैल से 30 जून तक रात 10.05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.20 बजे अंबाला कैंट और 2.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच वाली यह ट्रेन बीच रास्ते के अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलामनगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 04530/29
ट्रेन नंबर 04530 बठिंडा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक रविवार व बुधवार को 23 अप्रैल से 14 मई तक रात 8.55 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5.45 बजे वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04529 वाराणसी से सोमवार व वीरवार को 24 अप्रैल से 15 मई तक रात 8.15 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलामनगर, लखनऊ, राय बरेली व प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन और सहारनपुर से ब्यास के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेल प्रशासन ने ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि ट्रेनों का संचालन हजरत निजामुद्दीन-ब्यास और सहारनपुर-ब्यास के बीच दोनों दिशाओं में किया जाएगा।
ट्रेन सं. 04039/04040
ट्रेन नंबर 04039 हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 11 और 25 अप्रैल को चलेगी। निजामुद्दीन से ट्रेन शाम 7.40 बजे रवाना होकर रात 12.15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 4.05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वहीं ब्यास से ट्रेन 14 और 28 मई को रात 9 बजे रवाना होकर रात 12.15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। 22 सामान्य डिब्बों की संरचना के साथ चलने वाली यह ट्रेन नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट,साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन नंबर 04511/04512
ट्रेन नंबर 04511 सहारनपुर रेलवे स्टेशन से 12, 19 और 26 मई को रात 8.50 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2.15 बजे ब्यास पहुंचेगी। जबकि ब्यास से ट्रेन नंबर 04512 का संचालन 14, 21 और 28 मई को रात 9.50 किया जाएगा जोकि रात 1.55 बजे अंबाला कैंट और 3.25 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 22 सामान्य डिब्बों वाली यह ट्रेन बीच रास्ते के सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर शहर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।