फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Up to 29 will be able to take admission in Government Polytechnic Institute

Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 29 तक ले सकेंगे दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Up to 29 will be able to take admission in Government Polytechnic Institute
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में बची सीट के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत वीरवार को सीट आवंटन का परिणाम घोषित हो गया। अब राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में अभ्यर्थी 26 जुलाई से 29 तक दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 8 कोर्स की 600 सीट में से 345 सीट भरी जा चुकी हैं। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 7 कोर्स की 384 सीट में से 170 सीट भरी गई थी। अब बाकी बची सीट पर दाखिला किया जाएगा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि गुरुवार को सीट आवंटन का परिणाम घोषित हो गया। अब अभ्यर्थी 26 से 29 जुलाई तक सीट आवंटित होने वाले संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 184 अभ्यर्थियों को पहली बार नई सीट आवंटित हुई है और इनमें 22 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी सीट अपग्रेड हो गई है। इसके अलावा 40 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी पहली काउंसलिंग में मिली सीट ही बरकरार रही है।
विज्ञापन

सीट आवंटित होने पर दाखिला लेना जरूरी, नहीं तो सीट होगी रद्द
अभ्यर्थी को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाना होगा, जहां पर उसको सीट का आवंटन होगा। आवेदक अपने साथ दो फोटो, दाखिला फीस व वह सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए, जो उसके प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र में लिखे हुए है। जो आवेदक 26 जुलाई सुबह 10 बजे से 29 जुलाई शाम 4 बजे तक आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता जहां पर उसको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वतः ही रद्द हो जाएगी। वहीं, इसके बाद बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में 30 जुलाई तक पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन
जिले में कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दो मेरिट जारी होने के बाद भी कॉलेजों में सीट बची हैं। इन सीट को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा आवेदन मांगे थे। जिन आवेदकों ने पहले पोर्टल पर फार्म नहीं भरा था, उन आवेदकों को 30 जुलाई तक फार्म भरने का मौका दिया गया है। कॉलेजों में बची सीट को फिजिकल काउंसलिंग के जरिए भरा जाएगा।

----------
वर्जन
सीट आवंटन का परिणाम गुरुवार शाम को जारी हो गया। अभ्यर्थी 26 से 29 जुलाई तक सीट आवंटित होने वाले संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। अगर अभ्यर्थी 29 जुलाई तक दाखिला नहीं लेता तो उसकी सीट रद्द हो जाएगी। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी अगर सीट बचती है तो फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।
डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed