फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   UP raid empty handed, car owner Ashwani changed parking twice in a day

Ambala News: यूपी दबिश में हाथ खाली, कार मालिक अश्वनी ने एक दिन में दो बार बदली पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
UP raid empty handed, car owner Ashwani changed parking twice in a day
मृतक गौरव उर्फ गोलू की फाइल फोटो
अंबाला। अपहरण के बाद नौंवी कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू की हत्या मामले में पुलिस की टीमें सुराग जुटा रही हैं। हालांकि पुलिस ने यूपी में भी दबिश दी थी, लेकिन वहां भी होंडा सिटी कार के असल मालिक अश्वनी का कोई सुराग नहीं लगा। उधर, पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए इलाके के अलावा बस स्टैंड के पास पार्किंग के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, जहां पर अश्वनी ने चार अप्रैल की रात को कार खड़ी की थी।
विज्ञापन

फुटेज से पता चला कि अश्वनी ने एक ही दिन में दो अलग-अलग पार्किंग में कार को खड़ा किया था। दिन में अलग और रात में अलग पार्किंग थी। हालांकि इस फुटेज से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि उस समय डिग्गी में सूटकेस था कि नहीं। वहीं मृतक गौरव का परिजनों ने राजस्थान के बड़ी कूई स्थित रूपबास गांव में अपने पैतृक गांव जाकर शनिवार को संस्कार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि असल कार मालिक अश्वनी के पकड़े जाने के बाद ही इस हत्याकांड की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

छावनी के दुधला मंडी में पांच अप्रैल की सुबह होंडा सिटी गाड़ी की डिग्गी में रखे सूटकेस से नौवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गोलू का शव मिला था। गौरव तीन अप्रैल की दोपहर को ही घर से लापता हुआ था और परिजन उसे ढूंढ रहे थे। चार अप्रैल को उनके पास शाम के समय फिरौती भरा पत्र आया था। पुलिस संग मिलकर पत्र में लिखी जगह पर भी पहुंचे थे लेकिन कोई अपहरणकर्ता नहीं आया। इस बीच परिजनों के संग ही फरार होने वाला कार का असल मालिक अश्वनी भी साथ था। पांच अप्रैल की सुबह शव मिलने के बाद से अश्वनी मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। असल कार मालिक अश्वनी के सामने आने पर ही इस मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
रजत गुलिया, डीएसपी, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed