फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown vehicle collided with Activa rider coming home from wedding ceremony

शादी समारोह से घर आ रहे एक्टिवा सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided with Activa rider coming home from wedding ceremony
बराड़ा। शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे स्कूटी सवार को एमपोरर पैलेस के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी बराड़ा पहुंचाया गया। वहां से उसे एमएम अस्पताल मुलाना रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बराड़ा पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तंदवाल गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके चाचा राजेंद्र कुमार रविवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर कृष पैलेस जलुबी गए थे। लौटते समय जब वह एमपोरर पैलेस के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बराड़ा ले जाया गया। सड़क हादसे की सूचना पाकर परिजन सीएचसी पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चाचा को लेकर एमएम अस्पताल मुलाना ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बराड़ा पुलिस ने इस मामले भतीजे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed