फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown person cut 60 Khair trees from the forest

Ambala News: जंगल से अज्ञात ने काटे खैर के 60 पेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Unknown person cut 60 Khair trees from the forest
शहजादपुर (अंबाला)। ग्राम पंचायत पिलखनी के जंगल से अज्ञात व्यक्तियों ने खैर के 60 पेड़ काट लिए। सूचना मिलने के बाद पंचायत ने मौके का मुआयना किया और मामले की शिकायत बीडीपीओ से की। इस मामले में अब पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह कोड़वा खुर्द गांव निवासी गुरमीत सिंह पिलखनी के जंगलों से निकल रहा था। उसने देखा की काफी संख्या में जंगल से पेड़ कटे हुए हैं। उसने इसकी जानकारी ग्राम सरपंच साहब सिंह को दी। सूचना के बाद ग्राम सरंपच अन्य पंचों मलकीत सिंह, विशाल कुमार, राजा सिंह, मलकीत कौर, पूजा रानी, रीना,धर्मेंद्र सिंह व पलमिंदर कौर के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने कटे हुए पेड़ों की गिनती करवाई तो वो 60 के करीब थे। इसके बाद मामले की शिकायत बीडीपीओ को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed