{"_id":"62dd9c5316077e2ace554b1f","slug":"underpass-will-be-built-on-the-cut-in-front-of-sultanpur-railway-gate-ambala-news-knl115695936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर रेलवे फाटक के सामने कट पर बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर रेलवे फाटक के सामने कट पर बनेगा अंडरपास
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सद्दोपुर के पास स्थित सुल्तानपुर कट पर बढ़ रही हादसों की संख्या को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने प्लान तैयार किया है। जल्द ही यहां अंडरपास बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एनएचएआई ने प्लान तैयार कर रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवे मिनिस्ट्री को भेजा है। अब विभाग को अनुमति का इंतजार है। यह अंडर पास बनने के बाद सुल्तानपुर से जड़ौत की ओर से जाने वाले लोगों को नेशनल हाईवे पार नहीं करना पड़ेगा। वे अंडरपास में से गुजरकर जड़ौत रोड की ओर पहुंच जाएंगे।
बता दें कि एनएचएआई की ओर से पहले यहां पर ओवर फुटपाथ बनाने का विचार किया जा रहा था। यहां से दो पहिया वाहन और ट्रैक्टर इत्यादि गुजरने के कारण वह संभव नहीं हो पाया। इसके बाद ही एनएचएआई ने अंडरपास बनाने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यहां अंडरपास बनाने के लिए अनुमति मिल जाएगी। इसके लिए वार्ड नंबर 7 के पार्षद मनीष आनंद ने आवाज उठाई थी।
नेशनल हाईवे पर लगी ट्रैफिक लाइट पड़ी बंद
नेशनल हाईवे पर लगी ट्रैफिक लाइट पिछले काफी से बंद पड़ी हैं। इसको लेकर न तो ट्रैफिक विभाग की ओर से कोई कदम उठाया जा रहा है और न ही एनएचएआई की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि तेज रफ्तार से आने वाले वाहन रास्ता पार करने वाले व्यक्तियों को टक्कर मार देते हैं। जानकारी के अनुसार इस चौक पर पिछले तीन साल में नौ हादसे हुए हैं। इनमें छह लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस कट को ब्लैक स्टॉप के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
हमारी ओर से कट पर अंडरपास बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है जल्द ही मिनिस्ट्री की ओर से अनुमति मिल जाएगी। लोग कहीं से भी नेशनल हाईवे पार न करें। इसके लिए सड़क के बीच में रेलिंग लगा दी गई है।
-अभिमन्यु मलिक, डायरेक्टर, एनएचएआई।