फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Under the Ayushman Yojana, treatment remained closed in 46 hospitals of the district

Ambala News: आयुष्मान योजना के तहत जिले के 46 अस्पतालाें में बंद रहा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Under the Ayushman Yojana, treatment remained closed in 46 hospitals of the district
अंबाला छावनी ​स्थित रोटरी अस्पताल में आयुष्मान का इलाज करवाने से पहले दस्तावेज की प्रकिया से गु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर वीरवार को आयुष्मान योजना के तहत जिले के 46 अस्पतालाें में उपचार बंद रहा। इस वजह से आंखों के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी और लगभग 25 से 30 ऑपरेशन नहीं हो पाए।

जिले में करीब पांच लाख मरीज आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं, उन्हें इस योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में उपचार मिलता है। आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एसपी बहल और डॉ. विवेक मल्होत्रा ने कहा कि हर बार सरकार भुगतान में देरी करती है, इस कारण अस्पतालों पर आर्थिक बाेझ बढ़ता है। सरकार को भुगतान को सही समय पर करवाने की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। इसके साथ ही बिलों में कटौती को लेकर भी आयुष्मान अस्पतालों में रोष है। आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल के संचालकों ने कहा कि आइएमए के आगामी आदेश तक वो अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे। रोटरी में मिला उपचार : छावनी के रोटरी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को पूर्व की तरह ही उपचार दिया गया। यहां किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। रोटरी अस्पताल में तैनात आयुष्मान योजना प्रभारी रूचि ने बताया कि सुबह से लगभग 20 मरीज अस्पताल में आ चुके हैं और सभी को उपचार दिया जा रहा है, किसी को भी उपचार से मना नहीं किया गया।

अंबाला छावनी स्थित रोटरी अस्पताल में आयुष्मान का इलाज करवाने से पहले दस्तावेज की प्रकिया से गु

अंबाला छावनी स्थित रोटरी अस्पताल में आयुष्मान का इलाज करवाने से पहले दस्तावेज की प्रकिया से गु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed