फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Under construction building sealed at Nicholson Road

Ambala News: निकलसन रोड पर निर्माणाधीन इमारत सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Under construction building sealed at Nicholson Road
अंबाला छावनी के निकलसन रोड पर निर्माणाधीन इमारत पर नोटिस चस्पाते नप कर्मचारी। संवाद
अंबाला। छावनी में हो रहे अवैध निर्माण पर अब नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को निगार सिनेमा के पास निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया। मौके पर नगर परिषद की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

निर्माण करने वाले व्यक्ति से भी इस संबंध में जवाब मांगा है। जबकि निर्माणाधीन इमारत पर नोटिस भी चस्पा किया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविंद्र कुहाड़ ने बताया कि निकलसन रोड पर निगार सिनेमा के पास एक इमारत का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण के लिए नगर परिषद की तरफ से इजाजत नहीं ली गई थी। जब निर्माण शुरु हुआ तो तुरंत संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दो ओर नोटिस देकर उसे निर्माण से संबंधित दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके कोई भी दस्तावेज इमारत के मालिक ने नहीं दिखाया। इसलिए सोमवार को कार्रवाई करते हुए नियमों की अवहेलना के तहत निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर फिर भी निर्माण के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ होगी तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, उन्हें अनधिकृत निर्माण करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी कि बिना नगर परिषद की इजाजत के कोई निर्माण न करें अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के बिल्डिंग निरीक्षक रमेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के निकलसन रोड पर निर्माणाधीन इमारत पर नोटिस चस्पाते नप कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी के निकलसन रोड पर निर्माणाधीन इमारत पर नोटिस चस्पाते नप कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed