फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uncontrolled dumpers are running on Ambala-Saha highway, accidents are happening

Ambala News: अंबाला-साहा हाईवे पर दौड़ रहे बेलगाम डंपर, हो रहे हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumpers are running on Ambala-Saha highway, accidents are happening
अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद
अंबाला। टांगरी नदी से मिट्टी और रेत लेकर जाने वाले डंपर बेलगाम होकर हादसे का कारण बन रहे हैं। टांगरी नदी से निकलते ही साहा-अंबाला हाईवे पर आते ही इनकी गति बढ़ जाती है। ऐसे में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। ये डंपर लाइनों में चल रहे हैं और इससे सड़क जाम की स्थिति भी पैदा होने लगी है।
विज्ञापन

डंपरों की गति पर लगाम लगाने के लिए अभी तक ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में लगता है कि पुलिस और अंबाला प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। टांगरी नदी से निकलने वाले डंपर इतने भारी-भरकम हैं कि उन्होंने टांगरी बांध पर बनी सड़क काे तहस-नहस कर दिया है। तेजगति डंपर स्थानीय निवासियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गए हैं। इनकी वजह से पूरा दिन धूल-मिट्टी उड़ती है। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग अस्थमा के शिकार होने लगे हैं। ज्यादा असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज की बस को मारी थी टक्कर
टांगरी नदी से रेत लेकर निकले डंपर ने शनिवार को एक कॉलेज बस को टक्कर मार दी थी। यह हादसा महेशनगर में गुरु गोबिंद सिंह चौक के नजदीक हुआ था। गनीमत रही कि बस में कोई सवार नहीं था। अन्यथा हादसा भयानक हो सकता था। इस हादसे में जहां बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं डंपर के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हैरानी की बात है हादसे को बीत दो दिन हो गए हैं लेकिन क्षतिग्रस्त डंपर को अभी तक हाईवे से नहीं हटाया है जो रात के समय हाइवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहा चौक पर हो चुके हादसे
सड़क पर दौड़ते बेलगाम डंपरों की वजह से साहा चौक पर कई हादसे हो चुके हैं। इसमें कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। हादसे के बाद पुलिस की नींद खुलती है तो वो इन डंपरों पर कार्रवाई शुरू कर देती है लेकिन कुछ दिनों बाद यह व्यवस्था ठंडे बस्ते में चली जाती है और इसका फायदा डंपर चालक उठाना शुरू कर देते हैं।
फोटो-42
डंपरों की गति इतनी अधिक है कि जब ये घरों के नजदीक से गुजरते हैं तो घरों की दीवारों में भी कंपन हो जाती है, मानो कोई धमाका हो गया हो।
दीपू कुमार।
फोटो-43
डंपर जब टांगरी बंधे पर बनी सड़क से गुजरते हैं तो वो धूल-मिट्टी तो उड़ाते ही हैं, साथ ही बेवजह ऊंचे और लंबे हॉर्न मारकर लोगों को परेशान करते हैं।
सुनील कुमार।
फोटो-44
टांगरी बंधे की सड़क को करोड़ों रुपये की लागत से पक्का किया गया था। लेकिन डंपरों ने इस सड़क को तहस-नहस करके रख दिया है। इनका रास्ता बदलना चाहिए।
इंद्रजीत सिंह।
फोटो-45
टांगरी नदी से निकलने वाले डंपर सिरदर्द बन गए हैं। न रात को चैन है और न दिन में आराम। कभी भी ये सड़क पर आ जाते हैं। इससे हादसे का डर बना हुआ है।
शंटी कुमार।
टांगरी नदी से निकलने वाले डंपरों को मिट्टी व रेत को ढककर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में उन्हें निर्धारित गति पर डंपर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर फिर भी कहीं लापरवाही नजर आएगी तो उनका चालान किया जाएगा।

जोगिंदर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस अंबाला।

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

अंबाला छावनी की टांगरी नदी से रेत व मिट्टी लेकर निकलता डंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed