फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uncontrollable truck hits scooter, girl dies and young man injured

Ambala News: बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत और युवक हुआ जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hits scooter, girl dies and young man injured
अंबाला। सुभाष पार्क के पास अंबाला-जगाधरी हाईवे पर लगी ट्रैफिक लाइटों पर बुधवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक का पहिया एक्टिवा सवार युवती तान्या-20 (हैंडबॉल खिलाड़ी) के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से जख्मी तान्या को उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में एक्टिवा के पीछे बैठा तान्या का दोस्त रवि कुमार भी चोटिल हो गया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महेश नगर थाना अंतर्गत आनंद नगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि 10 जुलाई की रात वह तान्या के साथ एक्टिवा पर अंबाला कैंट गया था। इस दौरान तान्या एक्टिवा चला रही थी, जबकि वह पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वे सुभाष पार्क के पास ट्रैफिक लाइटों पर पहुंचे तो अचानक एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। जब तक वे संभल पाते तब तक ट्रक तान्या के ऊपर से गुजर गया। खून से लथपथ हालत में तान्या को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया था। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि तान्या हैंडबॉल की अच्छी खिलाड़ी थी। मामले में पुलिस ने राजस्थान नंबर के ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद तान्या का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed