फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uncontrollable car crossed the divider and collided with a bike and three wheeler in the second lane, six injured

बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में बाइक और थ्रीव्हीलर से टकराई, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crossed the divider and collided with a bike and three wheeler in the second lane, six injured
सड़क हादसे में घायल बच्चा अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : Ambala
शनिवार को एसडी कालेज के निकट बेकाबू हुई कार डिवाइडर को पार कर दूरी लेन में जाकर बाइक और थ्रीव्हीलर से टकराई गई। हादसे में सात वर्षीय बच्चे सहित छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार युवक और उसकी माता के अलावा पड़ोसी का सात वर्षीय बच्चा काली बाड़ी मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे, जबकि ऑटो रिक्शा में सवार घायल व्यक्ति को लखनऊ की ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमें कार चालक के अलावा ऑटो रिक्शा चालक भी घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि लखनऊ जाने के लिए थ्रीव्हीलर में सवार हुए मनोज श्रीवास्तव प्राथमिक उपचार के बाद लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब पौने 10 बजे अंबाला-जगाधरी हाईवे पर एसडी कालेज के निकट एक कार बेकाबू हो गई। इस कार को महेश नगर वासी शौर्यवीर चला रहे थे। यह कार दूसरी लेन में जाकर एक बाइक और थ्रीव्हीलर से टकरा गई। टक्कर में बाइक चालक सरसेड़ी वासी 23 वर्षीय ईशु, उसकी माता शशि और पड़ोसी का बच्चा पार्थ जख्मी हो गए।

सड़क हादसे में घायल महिला व युवक अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन।

सड़क हादसे में घायल महिला व युवक अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन।- फोटो : Ambala

कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त आटो।

कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त आटो।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed