फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unchahar Express will run from 11th February, DMR activated on complaints in Ambala, team formed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 11 फरवरी से चलेगी ऊंचाहार एक्सप्रेस; अंबाला में शिकायतों पर DRM सक्रिय, टीम का गठन

Sat, 10 Feb 2024 08:25 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 08:25 AM IST
सार

ऊंचाहार एक्सप्रेस के संचालन खबर मिलने से यात्रियों को राहत मिली है। कोहरे के कारण इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। वहीं, अंबाला स्टेशन से मिल रही शिकायतों पर डीआरएम ने औचक निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
Unchahar Express will run from 11th February, DMR activated on complaints in Ambala, team formed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहरे के कारण दो माह के लिए रद्द की गई ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन 11 फरवरी से आरंभ हो जाएगा। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि मौसम में परिवर्तन होते ही और यात्रियों से प्राप्त हो रहे लगातार आग्रह को देखते हुए ये फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14217/14218 प्रयागराज-चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस अब पूर्व की तरह ही चलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रेन नंबर 14217 प्रयागराज से दोपहर 2.14 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.22 बजे अंबाला और 9.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 14218 चंडीगढ़ से शाम 4.45 बजे रवाना होकर 5.27 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11.15 बजे प्रयागराज पहुंचती है।
विज्ञापन


डीआरएम बोले- नियमों की अनदेखी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
अंबाला स्टेशन के खानपान स्टाल का औचक निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया गया। टीम कब आएगी इसकी जानकारी सिर्फ विभागीय अधिकारी को ही होगी। रेलयात्रियों की परेशानी कम करने के लिए यह योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीआरएम मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी कोशिश रहती है कि उनके अधीन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े, लेकिन अब कुछ शिकायतें ऐसी मिली हैं जो काफी गंभीर हैं। इसमें पहली शिकायत चाय के कप को लेकर आई थी कि 10 रुपये में चाय का छोटा कप दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के एक स्टाल पर रेल नीर की बोतल को 20 रुपये में देने की शिकायत भी आई थी। इसके अलावा नो बिल नो फूड की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। ऐसे में शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए अब भारी-भरकम जुर्माने के साथ स्टाल को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

इसके अलावा वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत दी जाएगी कि वो एक बार अपने स्तर पर स्टाल संचालकों को निर्देश जारी करें कि वो सही और रेलवे की ओर से निर्धारित दाम पर खाने और पीने की व्यवस्था बेचें, अन्यथा उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

चाय के वसूले 15 रुपये
पांच फरवरी को भी एक शिकायत ट्वीट के माध्यम से डीआरएम को की गई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने प्लेटफार्म 6/7 से चाय का कप लिया था। लेकिन वेंडर ने 15 रुपये वसूल लिए। जब उसे स्टाल पर लगी रेट लिस्ट की जानकारी दी और फोटो खींचकर शिकायत ट्वीट की तो उसने पांच रुपये वापिस कर दिए। इसी प्रकार रेल नीर की बोतल को 15 की जगह 20 रुपये में बेचने की भी कई शिकायतें मंडल रेल प्रबंधक के पास पहुंची थी।


अधिकारी के अनुसार
खानपान स्टाल पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। ट्वीट पर आई शिकायत को गंंभीरता से लिया जाता है। मामले में जांच-पड़ताल के बाद जो रिपोर्ट आती है,उसके आधार पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इन शिकायतों को लेकर डीआरएम ने ओर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed