{"_id":"65db9fa3dface01f3303c757","slug":"uck-driver-dies-after-being-hit-by-bus-ambala-news-c-36-1-sknl1003-118918-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
शहजादपुर। पंचकूला-अंबाला रोड स्थित ढाबा के पास खड़े ट्रक चालक की वोल्वो बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा बीठल गांव निवासी जयकरण के रूप में हुई।
मृतक दिल्ली से ट्रक में माल लोड कर कुल्लू जा रहा था। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के बेटे की शिकायत पर आरोपी वोल्वो बस चालक राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा बीठल गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह ट्रक चालक है और वह अपनी गाड़ी में माल लोड करके हिमाचल के बद्दी जा रहा था।
शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह शहजादपुर पंचकुला अंबाला रोड पर ढाबा के पास पहुंचा। इसके बाद उसने ढाबे पर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और अपने पिता जय करण सिंह से मोबाइल फोन पर बात की तो पिता जयकरण ने बताया कि वह दिल्ली से माल लोड करके मंडी कुल्लू जा रहे हैं और अभी वह शहजादपुर से अंबाला पहुंचने वाले हैं। इसके बाद वह अपने पिता से मिलने के लिए ढाबे पर इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
मध्यरात्रि जब जयकरण आया तो वह बात कर अपनी गाड़ी के पास जाने लगा। इसी दौरान एक वोल्वो बस चालक अपनी बस को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया और सड़क के किनारे खडे़ ट्रक चालक जयकरण को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयकरण की मौके पर ही मौत हो गई।