फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths assaulted by stopping on the way

रास्ते में रोककर दो युवकों साथ की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two youths assaulted by stopping on the way
नारायणगढ़। गोगा मेड़ी पर माथा टेक कर मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे दो युवकों से एक युवक ने रास्ते में रोककर मारपीट की। आरोपी ने इनमें से एक युवक पर गंडासी से वार कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के गांव अंधेरी निवासी संजीव कुमार ने कहा है कि वह और उसका एक अन्य परिजन रणबीर निवासी गांव प्यारेवाला जिला सिरमौर मोटर साइकिल पर गांव झिड़ीवाला से एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। रात को करीब 11 बजे जब वह गोगा मेड़ी मंदिर से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो उनके आगे उनकी बुआ का लड़का रोहित भी अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उन्होंने देखा कि रोहित के साथ गांव झिड़ीवाला निवासी निर्मल नाम का एक युवक मारपीट कर रहा है।
विज्ञापन

रोहित के बुलाने पर वह और रणबीर जब उसके पास पहुंचे और वह रोहित को छुड़ाने लगे तो निर्मल ने अपने हाथ में पकड़ी गंडासी उनके बांये पैर पर मारी जिससे उनके पांव की अंगुली कट गई। उसके बाद उसने गंडासी की उल्टी साइड उनकी दांयी बाजू पर व बांये साइड के कूल्हे पर मारी। जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। रात का समय होने के कारण वह अपने घर आ गये और बाद में अगले दिन इलाज के लिए मनीष कुमार उन्हें नारायणगढ़ अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत अंबाला शहर रेफर कर दिया। जहां पर अब उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने संजीव की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed