{"_id":"68bf44cb2775ad03e10dff57","slug":"two-youths-arrested-for-snatching-canadian-dollars-and-cash-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149282-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कनेडियन डाॅलर और नकदी छीनने के आरोप में दो युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कनेडियन डाॅलर और नकदी छीनने के आरोप में दो युवक काबू
विज्ञापन
अंबाला। कैंट बस स्टैंड के निकट 25 अगस्त को नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यक्ति से कनेडियन डाॅलर, मोबाइल, नकदी छीनने के आरोप में सीआईए-2 की टीम ने दो लोगों को काबू कर लिया। पकड़े गए युवकाें की पहचान न्यू कॉलोनी सरसेहड़ी गांव निवासी गणेश व कबाड़ी बाजार निवासी सोमनाथ के रूप में हुई है। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से सामान की बरामदगी की जाएगी। सीआईए-2 के निरीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को लखीमपुर के महंगापुर निवासी मक्खन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कैंट पुल के नीचे सर्विस रोड पर अज्ञात ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर सूटकेस, कनेडियन डाॅलर, मोबाइल फोन व नकदी राशि उड़ा ली थी। संवाद
तीसरा आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर
अंबाला। सोंडा के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से 3 सितंबर को बरामद 552 नशीले कैप्सूल के मामले में एएनसी की टीम ने तीसरे आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली नार्थ-ईस्ट पंचाल विहार निवासी सचिन मिश्रा के रूप में हुई। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। एएनसी के निरीक्षक ऋषि पाल ने बताया कि 3 सितंबर को उनकी टीम ने सोंडा के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से जोगिंद्र कुमार उर्फ मास्टर को काबू किया था। संवाद
चोरी करने के आरोप में युवक को जेल भेजा
अंबाला। सेना की एनसीबी कॉलोनी के क्वार्टर में चोरी करने के आरोप में दलीपगढ़ निवासी नीरज को पुलिस ने काबू कर लिया। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में एनबीसी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया था कि वह 4 सितंबर को क्वार्टर बंद करके गया था। वापस आया तो देखा कि हजारों रुपये की टोंटियां चोरी थी। संवाद
विज्ञापन
व्यक्ति से मारपीट कर कार छीनने के मामले में युवक काबू
अंबाला सिटी। जग्गी सिटी सेंटर के पास से रायपुररानी निवासी अमित कुमार से मारपीट कर कार छीनने वाले साहा निवासी हर्ष को पुलिस ने काबू कर लिया। कार बरामद करने के बाद पुलिस ने सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पीड़ित अमित ने 4 सितंबर को बलदेव नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर 15 जुलाई को उसकी कार चुराई थी। संवाद