फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths arrested for cheating

धोखाधड़ी करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for cheating
अंबाला। थाना पड़ाव क्षेत्र के आईजोन डिजिटल परीक्षा केंद्र गांव शाहपुर में दूसरे से एसएससी सी एच एस एल की परीक्षा दिलवाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रमेश चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम निवासी गांव सुई थाना बवानी जिला भिवानी और प्रदीप निवासी गांव अटाल थाना गन्नौर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि दूसरे आरोपी विक्रम को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विस लिमिटेड के रीजनल आपरेशन मैनेजर अभिमन्यु मारवाह ने 8 जून 2022 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज कराई थी कि 01 जून 2022 को आईजोन डिजिटल परीक्षा केंद्र में आरोपी विक्रम के स्थान पर नामालूम ने अरुण बराड़ व रोहित कुमार की मिलीभगत से एसएससी सीएचएसएल की परीक्षा देने की धोखाधड़ी की गई है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed