फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two workers of illegal factory died after drinking poisonous liquor

Ambala News: जहरीली शराब पीने से अवैध फैक्ट्री के दो कारिंदों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two workers of illegal factory died after drinking poisonous liquor
अंबाला। यमुनानगर के बाद अब अंबाला में भी जहरीली शराब का सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर निवासी शिवम उर्फ लोकेश व उसके दोस्त दीपक सिंह के रूप में हुई है, जो धनौरा गांव में चल रही शराब की अवैध फैक्टरी में ही काम करते थे। शराब का सेवन करने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उन्हें मुलाना अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में मृतक शिवम के पिता मूलचंद की शिकायत पर पुलिस ने अंकित उर्फ मोगली पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मुज्जफरनगर उत्तरप्रदेश के गांव कुरथल निवासी मूलचंद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसके पास तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कें व एक लड़की है। उसका लड़का शिवम उर्फ लोकेश करीब 15 दिन पहले अपने दोस्त कुरथल गांव निवासी दीपक सिंह के साथ काम की तलाश में अंबाला आया था। शिवम ने बताया कि वह और उसका दोस्त दीपक सिंह शराब का कारोबार करने वाले उगाला गांव निवासी अंकित उर्फ मोगली के पास काम पर लग गए है। अंकित ने उन्हें बराड़ा स्थित प्रीत नगर कॉलोनी में रहने के लिए मकान भी दिया हुआ है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पुलिस से सूचना मिली कि शिवम उर्फ लोकेश व उसके दोस्त दीपक सिंह की शराब पीने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर वह और उसका भाई योगेंद्र शर्मा, दीपक सिंह का भाई संजीव कुमार आदि परिजन मुलाना अस्पताल पहुंचे। उनके अनुसार उन्हें जानकारी मिली है कि अंकित उर्फ मोगली ने मुलाना के पास धनौरा गांव में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री लगाकर रखी है और वे लोग अपने अन्य सदस्यों संग अवैध रूप से शराब बेच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकित व उसके साथियो की ओर बनाई गई शराब की अवैध फैक्ट्री में ही तैयार शराब को पीने से उसके बेटे व उसके दोस्त की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed