फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two women caught in ganja smuggling

Ambala News: गांजा तस्करी में दो महिलाएं काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two women caught in ganja smuggling
नारायणगढ़। थाना नारायाणगढ़ क्षेत्र मच्छी मार्केट से नशा तस्करी के मामले में दो आरोपी महिलाओं को एक किलो 55 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला दर्ज कर न्यायालय में आरोपी महिलाओं को पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल 18 जनवरी को थाना नारायणगढ़ के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी महिलाएं मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और मच्छी मार्केट त्रिलोकपुर रोड कालाआंब से दो महिलाओं को पकड़ा। जिसके पास से 1 किलो 55 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन




नशा कैप्सूल तस्करी में दूसरा काबू



अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर में दर्ज नशीले कैप्सूलों की तस्करी के मामले में सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहाली के भगत सिंह नगर निवासी रवि को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में संलिप्त एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। इसने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि रवि भी इस मामले में संलिप्त था। दरअसल 14 जनवरी को सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को गुप्त सूचना पर माॅडल टाउन अंबाला शहर के पास नाकाबंदी कर एक ऑटो को रोका। जहां तलाशी लेने पर आरोपी के ऑटो टूल बाॅक्स से कुल 75 पत्ते (600 नशीले कैप्सूल) बरामद हुए थे। आरोपी की पहचान कांवला गांव निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार



मुलाना। थाना मुलाना में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने प्रबंधक थाना मुलाना निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर खान उर्फ जीमल निवासी विकास कालोनी करनाल, प्रिंस कुमार निवासी गांव सरदेहड़ी थाना मुलाना व अर्जुन कुमार निवासी सबलपुर माजरी छप्पर यमुनानगर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया और आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता कलावड़ निवासी प्रदीप कुमार ने 16 अक्तूबर 2023 को थाना मुलाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 अक्तूबर 2023 को एमएमयू बुढ़ियों से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।


--------------

चोरी के प्रयास के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार



संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला।

थाना पंजोखरा क्षेत्र में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अंबाला छावनी निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया। जहां से आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता डिफेंस कॉलोनी निवासी बलकार सिंह ने 18 जनवरी को थाना पंजोखरा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी राज कुमार ने डिफेंस काॅलोनी में स्थित उसके घर में घुस कर चोरी करने का प्रयास किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed