फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two tube wells are still out of order, drinking water crisis deepens

Ambala News: दो ट्यूबवेल अब भी खराब, गहराया पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Two tube wells are still out of order, drinking water crisis deepens
अंबाला। नन्हेड़ा और मिलाप नगर में 12 दिन बीत जाने के बाद भी खराब हुए दो ट्यूबवेल अभी तक ठीक नहीं हुए। इसमें एक ट्यूबवेल की मोटर बोर में गिर गई और दूसरे ट्यूबवेल का फिल्टर मिट्टी से भर गया।
विज्ञापन

इसके कारण लोगों के सामने पेयजल का संकट बना है। अभी तक लोगों की पानी की समस्या पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा दावा किया गया कि उन्होंने पहले दोनों कॉलोनी में पानी के टैंकर भेजकर काम चलाया गया। लेकिन अब रंगिया मंडी चौक पर लगे ट्यूबवेल से पानी की पानी लाइन जोड़कर फिलहाल काम चलाया जा रहा है। जबकि लोगों की मानें तो पानी की सप्लाई पूरी नहीं हो रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कई साल पहले नन्हेड़ा और माजरी में दो ट्यूबवेल लगाए गए थे। इन दोनों ट्यूबवेल से नन्हेडा, माजरी और मिलाप नगर के लोगों को पानी की सप्लाई दी जा रही थी।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को एक ही दिन में दोनों ट्यूबवेल खराब हो गए। एक ट्यूबवेल की मोटर बोर में गिर गई। इस मोटर को जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह मोटर नहीं निकाल सके। दूसरे ट्यूबवेल का फिल्टर मिट्टी से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण ऐसे में अब नए ट्यूबवेल के लिए नया बोर करना पडे़गा। इसके बाद एक सप्ताह तक लोग पानी ने परेशान रहे। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों कॉलोनी में पानी के टैंकर भेजकर काम चलाया और अब तीसरे ट्यूबवेल से लाइन को जोड़कर पानी दिया जा रहा है।

वर्जन
नन्हेड़ा, मिलाप नगर और माजरी के लोगों को फिलहाल रंगिया मंडी में लगे ट्यूबवेल से पाइप लाइन जोड़कर काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों को पानी की समस्या आ रही है, उस जगह पानी का टैंकर भेजकर काम चलाया जा रहा है। दोनों खराब हुए ट्यूबवेल को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
हरभजन सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed