फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two trainees have been named for assaulting two lawyers outside the CJM court.

Ambala News: सीजेएम कोर्ट के बाहर दो वकीलों से मारपीट करने वाले दो ट्रेनी नामजद

Sat, 20 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two trainees have been named for assaulting two lawyers outside the CJM court.
अंबाला सिटी। सीजेएम कोर्ट के बाहर 18 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में अंबाला सिटी थाना पुलिस ने वकील नरेंद्र सिंह की शिकायत पर दो पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मारपीट की धाराओं के तहत ट्रेनी जसदीप सिंह व विक्रम पाल अरोड़ा पर की गई है। अंबाला सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल नरेंद्र शर्मा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने वकील नरेंद्र शर्मा की तहरीर पर जसदीप सिंह व विक्रम पाल अरोड़ा पर मारपीट व वर्दी फाड़ने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वकील नरेंद्र ने बताया कि वह पिछले 10 साल से अंबाला सेशन डिविजन में वकील है। 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे वह सीजेएम कोर्ट था।
विज्ञापन

कोर्ट में जब वह अपने केस की पैरवी करने के लिए पहुंचा तो जसदीप सिंह व विक्रम पाल अरोड़ा ने कोर्ट के बाहर ही गले से पकड़कर गाली गलौज दी व मारपीट शुरू कर दी। विक्रम पाल ने पीछे से पकड़ लिया। जब वकील हर्ष वोहरा ने बीच-बचाव करवाना चाह तो जसप्रीत ने उनके भी कपड़े फाड़ दिए। आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed