फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two thieves stole the donation box of Bhairo temple

Ambala News: भैरो मंदिर का दानपात्र उठा ले गए दो चोर

Fri, 07 Jun 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 07 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two thieves stole the donation box of Bhairo temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के तारा नगर स्थित भैरो मंदिर में बुधवार देर रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरी करने के दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शातिर बदमाश दबे पांव मंदिर में दाखिल हुए और सबसे पहले पुजारी के कमरे की बाहर से कुंडली लगा दी। एक के बाद एक तीन दानपात्र तोड़कर अपने संग ही ले गए। सुबह जब मंदिर खुला तो चोरी का पता चला। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास खाली क्षेत्र को देखा तो प्लाट में तीनों दानपात्र टूटे हुए थे और हजारों रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्य पदम सिंह ने बताया कि सुबह उठे तो देखा कि दरवाजे की बाहर से कुंडी लगी थी। फोन के जरिये मंदिर कमेटी के सदस्यों को सूचित किया। सदस्य आए तो कमरे की कुंडी खोली तो चोरी का पता चला। मौके पर पहुंचे एएसआई मेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed