फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two teenagers missing

Ambala News: दो किशोर लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
two teenagers missing
अंबाला। कैंट के सत्संग विहार से दो किशोर लापता हो गए। 11 दिन बीत जाने के बावजूद उनका सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, दोनों किशोर के गायब होने के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है कि बच्चे आखिर कहां से चले गए। पुलिस ने दोनों किशोर की तलाश में जुट गई है। सत्संग विहार निवासी किशोर के पिता जितेंद्र व रवि ने बताया कि उनके बच्चे जिनकी उम्र 12 साल है वह छत पर खेल रहे थे और छत पर खेलने के बाद अचानक गायब हो गए। इसके बाद उनकी खोजबीन की लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। पहले तो उन्हें लग रहा था कि हरिद्वार में कावड़ लेने के लिए गए होंगे लेकिन नहीं आए। संवाद
विज्ञापन


तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

अंबाला। शराब की अवैध तस्करी के मामले में महेश नगर, बलदेव नगर व नारायणगढ़ की पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 37 बोतल व 3 पव्वे अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। महेश नगर से बीडी फ्लोर मिल के कर्णपुरी निवासी अमित जोशी को काबू कर 68 पव्वे बरामद किए। इसी तरह बलदेव नगर पुलिस ने शिवपुरी कॉलोनी निवासी विजय कुमार को काबू कर 10 बोतल, 3 पव्वे अवैध शराब बरामद की। नारायणगढ़ पुलिस ने शिव कुमार को 10 बोतल अवैध शराब रखने के मामले में गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed