फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two teenage girls drowned in a pond in Mahavir Park in Ambala

Ambala: महावीर पार्क के तालाब में दो किशोरी की डूबने से मौत, टेली का कोर्स करने के बाद घुमने निकली थीं दोनों

Tue, 08 Jul 2025 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 08 Jul 2025 01:11 PM IST
सार

अंबाला में दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय पार्क में काफी लोग घुम रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two teenage girls drowned in a pond in Mahavir Park in Ambala
अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला सिटी के महावीर पार्क स्थित तालाब में मंगलवार को दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर 12 बजे के के करीब हुआ। जान गंवाने वाली किशोरियों की पहचान सिटी के सुल्तानपुर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय अंजलि व पंजाब के बरनौली निवासी 17 वर्षीय जैसमीन के रूप में हुई। हादसे के समय पार्क में काफी लोग घुम रहे थे।

विज्ञापन


चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर सिटी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। महावीर पार्क शहर के बीचोंबीच अग्रसेन चौक के पास स्थित है। इस पार्क में बोटिंग के लिए किश्तियां भी पड़ी हुई है लेकिन अभी बोटिंग शुरू नहीं हुई है। दोनों युवतियां सिटी के हार्टेन में टेली का कोर्स कर रही थी। सुबह 9 से 11 बजे की क्लास लगाने के बाद पार्क में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed