फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two students injured after being hit by a JCB, one dead

Ambala News: जेसीबी की चपेट में आकर दो छात्र घायल, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two students injured after being hit by a JCB, one dead
अंबाला। बुढ़ाखेड़ा गांव के निकट बाइक सवार ई-मैक्स के तीन छात्र जेसीबी मशीन की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक छात्र जैनिश की मौत हो गई, वहीं तनीश और सूजल चोटिल हो गए।
विज्ञापन

जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। नारायणगढ़ पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता नारायणगढ़ के ज्योली गांव निवासी 17 वर्षीय तनिश विलिंग ने बताया कि वह ई-मैक्स बधोली में 12वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

उसके साथ ही जैनिश भी पढ़ता है। 10वीं कक्षा का सुजन भी उनके साथ छुट्टी होने के बाद बाइक पर घर जा रहा था। वह तीनों जैनीश की बाइक पर सवार हो ज्योली गांव में चले गए थे। कल्याणा गांव से होते हुए जैसे ही वह बुढ़ाखेड़ा के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार जेसीबी एक बोर मशीन को ओवरटेक करते हुए सीधा बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। जैनिश गंभीर रूप से घायल होने पर बेहोश हो गया था। तभी जैनिश को राहगीर कार में उपचार के लिए एमएम अस्पताल मुलाना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जैनिश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed