फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two special trains will run between New Delhi and Mata Vaishno Devi Katra

Railway: नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेंगी दो विशेष ट्रेन, हरियाणा के इन शहरों में रहेगा ठहराव

Tue, 05 Sep 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ये फैसला लिया है। इससे हरियाणा के श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा।

विज्ञापन
Two special trains will run between New Delhi and Mata Vaishno Devi Katra
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलयात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी के लिए रेलवे ने नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी के दो फेरे, 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति स्पेशल रेलगाड़ी 6 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल 9 सितंबर को कटरा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इकोनाॅमिकल वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed