फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two specal train start in delhi to katra

नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णों देवी और नंगलडैम-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
two specal train start in delhi to katra
मां वैष्णो भक्तों सहित कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों ट्रेनों को ठहराव छावनी जंक्शन पर होगा। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि पहली ट्रेन नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा के बीच और दूसरी नंगलडैम से कोलकाता के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा
ट्रेन नंबर 02446 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली दैनिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 21 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी। श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा से ट्रेन शाम 7.55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 6.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 02445 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 20 से 30 मार्च तक चलेगी। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8.50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 8.05 बजे श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन उधमपुर, रामनगर जेके, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी और पानीपत स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

नंगलडैम-कोलकाता
ट्रेन नंबर 04520 नंगलडैम-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 20 और 27 मार्च को को प्रत्येक शनिवार चलेगी। नंगलडैम से ट्रेन सुबह 6.50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 2.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04519 कोलकाता-नंगलडैम 22 और 29 मार्च को प्रत्येक सोमवार चलेगी। कोलकता से ट्रेन सुबह 7.40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सायं 3.55 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन आनंदपुर साहिब, रूपनगर, सरहिंद, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पं. दीन उपाध्याय, पटना, क्यूल, झाझा, जसीडीह और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed