फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two smugglers arrested with 3 sacks and a pickup

Ambala News: 3 कटड़ों और पिकअप सहित दो तस्कर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 3 sacks and a pickup
अंबाला। चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर शुक्रवार रमाडा रेस्तरां के पास पुलिस की टीम ने एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में 31 कटड़े व कटड़ियों को भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो आरोपियों व गाड़ी को कब्जे में ले लिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नाकाबंदी के दौरान मौके पर गौ-रक्षक दल के सदस्य भी पहुंच गए थे। जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो गाड़ी के पीछे फट्टे लगाए गए थे और ऊपर से तिरपाल से ढका हुआ था। संवाद
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर जंडली पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र न होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई। व्यक्ति सड़क पार कर रहा था कि अचानक कोई वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को सिटी के नागरिक अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया। पुलिस को दिए बयान में चश्मदीद ट्रक ड्राइवर शुभम ने बताया कि 7 अप्रैल की रात मक्की लोड करने के लिए अपना ट्रक जंडली पुल के पास सर्विस लेन पर खड़े किए थे। सुबह देखा तो शव पड़ा था। संवाद
विज्ञापन


घर से नकदी और जेवरात ले गए चोर
अंबाला सिटी। बलदेव नगर के बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व कपड़ों से भरा सूटकेस चोरी हो गया। इस वारदात के समय परिवार बाजार में कुछ ही देर के लिए घुमने गया था। घर लौटने पर धर्मेंद्र कुमार को सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। 9 अप्रैल को वह काम पर गया था और बच्चे घर पर थे। शाम करीब 4 बजे उसकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर बाजार सामान लेने गई थी। जब वह 6 बजे वापस लौटी तो देखा कि घर के अंदर के कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम से 7 भरे हुए सिलिंडर चोरी

शहजादपुर। सोंतली रोड स्थित श्री राम इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से चोर 7 भरे हुए गैस सिलिंडर चुरा ले गए। गोदाम की स्टॉक की जांच हुई तो खुलासा हुआ। शाहपुर निवासी रमन सैनी ने बताया कि उनकी शहजादपुर में श्री राम इंडेन के नाम से गैस एजेंसी है। 7 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे गोदाम से सिलिंडर चोरी हुए थे। वह पिछले कुछ दिनों से अपने स्तर पर स्टॉक की गहनता से जांच और पड़ताल कर रहे थे। जब काफी तलाश के बाद भी सिलेंडरों का पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संवाद

708 ग्राम हेरोइन मामले में मुख्य तस्कर काबू

अंबाला। सिटी के दशमेश नगर से 25 मार्च को पकड़ी गई 708 ग्राम हेरोइन मामले में सीआईए-2 की टीम ने मुख्य नशा तस्कर अमर सिंह उर्फ अमरा को काबू कर लिया। आरोपी अमर सिंह उर्फ अमरा पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्जनों मामले दर्ज हैं। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस मामले में अब तक एक महिला सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद

धोखाधड़ी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर महिला से 1 लाख 15 हजार की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पंजोखरा गांव निवासी हरभजन सिंंह व किला मोहल्ला निवासी चिराग के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से 1,10,500 रुपये बरामद किए। संवाद

ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का आरोपी काबू

अंबाला। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सिटी के सेक्टर-9 बावा विहार निवासी सचिन कुमार से साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान कैथल के वार्ड 11 निवासी योगेश उर्फ कुनाल के रूप में हुई। शनिवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित का आरोप था कि 19 जनवरी से 18 फरवरी के बीच अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे कमाने का लालच दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खाता धारक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। आरोपी के खाते में लगभग 95 हजार रुपये भेजे गए थे। शनिवार में कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद



5 लाख लूट मामले में तीन पकड़े

अंबाला। धीन बस स्टैंड के पास से कुराली गांव निवासी अविनाश से लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान यमुनानगर के गौंदापुर गांव निवासी रोहित कुमार, गुदिंयाना गांव निवासी सुनील कुमार, मघरपुरा गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। इस मामले में पीड़ित अविनाश ने बताया कि 9 अप्रैल को बस स्टैंड के पास रोहित व अन्य ने उससे 5 लाख रुपये की लूट की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed