फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two sisters were duped of Rs 15 lakh in the name of a railway job and given fake joining letters.

Ambala News: रेलवे में नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, दो बहनों को थमाए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

Wed, 31 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 31 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two sisters were duped of Rs 15 lakh in the name of a railway job and given fake joining letters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रही दो सगी बहनों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपियों ने रेलवे में टिकट कलेक्टर (टीसी) लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़प लिए और युवतियों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व सर्विस बुक तक थमा दी। जब असलियत सामने आई और परिवार ने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। डुलियानी गांव निवासी करनैल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नामजद आरोपियों में बलकार, पायल अंकित (निवासी महमूदपुर, यमुनानगर), नवनीत (निवासी दोसड़का) व मनीष राय शामिल हैं।

ऐसे बुना ठगी का जाल
डुलियानी गांव निवासी करनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियां सतबीर कौर व कुलबीर कौर स्नातक हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। इस दौरान उनके बेटे के साथ पढ़ने वाले नवनीत ने जाल बिछाया। नवनीत ने दावा किया कि बलकार नाम के व्यक्ति की रेलवे में ऊंची पहुंच है और वह आसानी से सरकारी नौकरी लगवा सकता है। आरोपियों के झांसे में आकर परिवार 15 लाख रुपये देने को तैयार हो गया।
विज्ञापन


फर्जी ट्रेनिंग और कोलकाता का नाटक
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने किश्तों में यूपीआई, आरटीजीएस और नकद के माध्यम से पूरी राशि वसूल ली। ठगी को असली रंग देने के लिए 18 अगस्त 2025 को दोनों युवतियों को पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल (कोलकाता) ले जाया गया। वहां उन्हें टिकट कलेक्टर ग्रुप-सी के पद के फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, आईडी कार्ड, सर्विस बुक और ट्रेनिंग लेटर सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधक जैसा व्यवहार और जान से मारने की धमकी
आरोपियों ने युवतियों को करीब एक महीने तक कोलकाता में ही रोके रखा और लगातार और रुपयों की मांग करते रहे। जब नौकरी शुरू नहीं हुई और परिवार को शक हुआ, तो उन्होंने सवाल पूछने शुरू किए। इस पर आरोपियों ने असलियत दिखाने के बजाय गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी युवतियां किसी तरह वहां से बचकर रेलवे स्टेशन पहुंचीं और घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed