फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two sides accused each other of assault

दो पक्षों ने लगाया एक दूसरे पर मारपीट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two sides accused each other of assault
गांव बडौली में पुरानी रंजिश के चलते खेत में काम कर व्यक्ति पर परिवार के तीन सदस्यों ने डंडो से हमला कर घायल कर दिया। घायल चाचा को बचाने आये भतीजे पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया और फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस के पास मारपीट करने की शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण लाल निवासी गांव बड़ौली ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है और खेत के पास पंचायती जमीन है। जिसमें वह कई सालों से ठेके पर बिजाई कर रहे हैं। इस साल यह जमीन गांव के बलदेव ने बोली पर छुड़वाई थी लेकिन बलदेव सिंह द्वारा रुपये न भरने पर उस जमीन की दोबारा से बोली हुई। जिसको उसने व गुरचन आदोमाजरा के नाम ली। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने हिस्से की जमीन पर आलू लगाए हुए हैं। इसी कारण बलदेव सिंह रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते 11 अक्तूबर की सुबह जब वह अपने भतीजे राजीव के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पर बलदेव सिंह आया और गाली गलौज करने लगा और चला गया। इसके कुछ देर बाद बलदेव सिंह अपने साथ उसकी पत्नी साहिब कौर, लड़का लखविंद्र उर्फ लखी व लड़की को साथ लेकर खेत में आया जिनके हाथ में डंडे थे। जिन्होंने उसे पिटना शुरू कर दिया। पीटता देख भतीजा राजीव आया तो उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कृष्ण लाल को उसके बेटे ने नुरपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डाक्टर ने शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में बलदेव ने बताया कि वह गांव बड़ौली का निवासी है और खेती बाड़ी का काम करता है। इस साल उसने गांव की पंचायत जमीन जोकि घर के पास है। उसने पंचायत की बोली छुड़वाई थी जिसकी उसने पैमाइश करवाई थी जो कुछ जमीन पैमाइश करवाने के बाद उसके गांव के कृष्ण कुमार की जमीन खेत से निकली थी जोकि पंचायती जमीन पर पंचायती विभाग द्वारा ठढ़ी लगवाई थी। निशानदेही की ठढ़ीयों को गांव के कृष्ण लाल, अमरिक सिंह, राजीव, राजेश ने उखाड़ दिया। 11 अक्तूबर को वह अपने घर के गेट पर खड़ा था तो वहां से कृष्ण लाल जा रहा था तो उसने कृष्ण लाल को पंचायती भूमि की ठढ़ियों के उखाड़ने के बारे में पूछा तो उसने गालियां देनी शुरू कर दी। वह गाली गलौज करता हुआ अपने खेत में चला गया। कुछ देर बाद कृष्ण लाल अपने साथ अपने दोनों लड़कों अमरिक सिंह व राजेश व राजीव को साथ लेकर घर के अंदर आए जिन्होंने अपने हाथों मे डंडे लिए हुए थे और बलदेव पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। घायल को बचाने उसकी पत्नी आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed