फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two shooters of Lawrence Bishnoi gang arrested by Ambala STF, fired at immigration agent house

अंबाला एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, इमिग्रेशन एजेंट के घर चलाई थी गोली

Sat, 18 Nov 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 Nov 2023 03:39 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों की सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत हुई थी। जिसके बाद अनमोल ने उन्हें सतेन्द्र पाल को मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी।

विज्ञापन
Two shooters of Lawrence Bishnoi gang arrested by Ambala STF, fired at immigration agent house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के घरौंडा खंड से बस स्टैंड से शुक्रवार देर शाम को अंबाला एसटीएफ ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि नौ नवंबर को सेक्टर-तीन कुरुक्षेत्र निवासी इमिग्रेशन एजेंट के घर पर आरोपी दीपक व अमन ने गोलियां चलाई थी। वहीं खुलासा हुआ कि दोनों शूटरों को लॉरेंस के भाई अनमोल ने इमिग्रेशन एजेंट पर गोलिया चलाने के लिए पांच लाख रुपये देने का वादा किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक एक 32 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन


एसटीएफ टीम के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कुरूक्षेत्र के सेक्टर-तीन निवासी इमिग्रेशन एजेंट सतेंद्र पाल को पिछले करीब दो माह से लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई और आशु के नाम से विदेशी नंबर से फोन आ रहे थे। इसमें उससे दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। जिसके चलते उसे पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी। अमेरिका में रह रहे अनमोल बिश्नोई ने सतेंद्र पर गोलियां चलाने के लिए घरौंडा के कालरम गांव निवासी दीपक और अमन को हायर किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम को दोनों आरोपियों को घरौंडा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों घरौंडा के कालरम गांव के रहने वाले है। एक का नाम दीपक व दूसरे का नाम अमन है। दोनों की उम्र 20 से 22 वर्ष है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से गैंगस्टर के भाई से हुई थी बात
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों की सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत हुई थी। जिसके बाद अनमोल ने उन्हें सतेन्द्र पाल को मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी। वहीं एडवांस के तौर पर गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने उनके खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। जिसके बाद दोनों एक मोटरसाइकिल पर बैठकर कुरुक्षेत्र रवाना हुए। वहां पर बीती नौ नवंबर को सेक्टर-तीन कुरुक्षेत्र में जाकर एजेंट  सतेंद्र पाल जब शाम को अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी आरोपियों ने उस पर तीन गोलियां चला दी लेकिन वह बच गया। जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद किया जाएगा और अवैध पिस्टल कहां से खरीदी गई। इस बारे में पता किया जाएगा। इस मामले में और कौन-कौन आरोपी शामिल हैं उनकी भी पूछताछ की जाएगी। -दीपेंद्र सिंह, इंचार्ज, एसटीएफ, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed