फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two police officers attacked with a knife

Ambala News: दो पुलिस मुलाजिमों पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two police officers attacked with a knife
जटवाड़ गांव में पुलिस मुलाजिम पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी कुलदीप सिंह: पुलिस पीआरओ
अंबाला। झगड़े की सूचना के बाद जटवाड़ गांव में पहुंचे ईआरवी इंचार्ज और एक अन्य मुलाजिम पर व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। एक चाकू मनजीत की हाथ पर तो दूसरा ईआरवी इंचार्ज राजिंद्र सिंह के माथे के बीच लगा।
विज्ञापन

मुलाजिमों ने हमलावर जटवाड़ गांव निवासी कुलदीप सिंह को मौके पर ही दबोच लिया था। भारी पुलिस बल आने के बाद घायल हुए मुलाजिमों ने सिटी नागरिक अस्पताल में अपना उपचार करवाया। मेडिकल करवाने के बाद पंजोखरा थाना पुलिस ने घायल मुलाजिम राजिंद्र सिंह की शिकायत आरोपी पर कार्रवाई की। कुलदीप पर पुलिस ने सरकारी काम में बांधा डालने व जान लेवा हमला करने आदि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

घायल अवस्था में झगड़ रहा था आरोपी

घायल ईएएसआई राजिंद्र सिंह ने शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने साथी मुलाजिमों के साथ पतरहेड़ी गांव में ड्यूटी पर तैनात था। डायल 112 हेडक्वार्टर पंचकूला से सूचना मिली कि जटवाड़ गांव में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। सूचना पर वह स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे तो आरोपी कुलदीप सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहा था। हाथ में चाकू पकड़ा था और हथेली पर कट लगने पर खून बह रहा था। शरीर पर चोटों के निशान थे। समझाने लगे तो आरोपी ने गली गलौज शुरू कर दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए पटवी चौकी से पुलिस बल बुला लिया था। हमलावर ने मनजीत सिंह की गर्दन पर वार किया था लेकिन बचाव करने पर चाकू मनजीत के हाथ में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी अपने परिवार के साथ झगड़ा कर रहा था। समझाने पर मुलाजिमों पर ही चाकू से हमला कर दिया था। मौके से काबू किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सुरेश कुमार, एसआई, चौकी प्रभारी पटवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed