फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two people were cheated of lakhs in the name of sending them to England on study visa

Ambala News: स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर दो लोगों से लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of lakhs in the name of sending them to England on study visa
अंबाला सिटी। विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप पर लग रहे धोखाधड़ी के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब दो नए मामले सामने आए है। एक मामले में आरोपी ने स्टडी वीजा के नाम पर 13 लाख 25 हजार हड़पने तो दूसरे मामले में इसी तरह से 19 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहले मामले में शिकायत कर्ता मोखा माजरा गांव निवासी राजिंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उसका बेटा विवेक इंग्लैंड जाहा चाहता था। उसकी मुलाकात सिटी के विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप के सदस्यों के साथ उनके कार्यालय में दिसंबर 2023 को हुई थी। आरोपियों ने बेटे को स्टडी वीजा पर भेजने की बात कहीं थी और 13 लाख 25 हजार रुपये मांगे थे। उन्होंने आरोपियों को पैसे देने शुरू कर दिए थे। ऑफर लेटर भेजकर जल्द वीजा दिलवाने की बात बोलते हुए आरोपियों ने पूरी राशि ले ली। पैसे वापस मांगे तो जान से मारपीट की धमकी दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर रचना कौर जग्गी, पुरुषोत्तम भट्टी, पल्लवी, गगन, कनिका पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिटी के परशुराम कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सचिन कुमार इंग्लैंड जाने की इच्छुक था। बेटे के संग उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई उनके कार्यालय विकास विहार स्थित विश्वास ग्रुप में हुई थी। कुल 18 हजार 70 हजार रुपये में स्टडी वीजा पर भेजने की बात हुई थी। 26 दिसंबर 2023 को पहली राशि दे दी थी। इस तरह से आरोपियों ने एग्रीमेंट पर लिखी राशि के बावजूद 19 लाख रुपये लिए। बेटे का वीजा भी नहीं लगवाया। आरोपियों को फोन किया तो वह टाल मटोल करते रहे। बाद में आरोपियों ने दोबारा फोन बंद कर दिया। पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर पुरुषोत्तम भट्टी, रचना कौर जग्गी, पल्लवी, गगन, कनिका पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed