फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two people, including the head warden, were charged and two were charged.

Ambala News: हेड वार्डन सहित दो पर गिरी गाज, दो चार्जशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two people, including the head warden, were charged and two were charged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर फरार हुए कैदी अजय के मामले में जेल प्रशासन ने एक डीएसपी सहित चार पर कार्रवाई की है। प्राथमिक दृष्टि में लापरवाही उजागर होने पर हेड वार्डन दिलीप व वार्डन गौरव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि जेल सिक्योरिटी व कारखाना का जिम्मा संभालने वाले डीएसपी गीता व एक अन्य को चार्जशीट किया गया है।
इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई कि पॉक्सो एक्ट में बंद अजय जेल की दीवारों को चंद मिनटों में फांदकर फरार हो गया, साथ ही पुलिस बिजली निगम से भी सेंट्रल जेल के आसपास लगने वाले कट की जानकारी ले रहे हैं। बिहार के थाना किशनगंज के खजूरी बाडी निवासी अजय जेल की बिजली गुल होने के कारण ही 18 फीट ऊंचे खंभे व बिजली की तार के जरिये ही जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। इस मामले में बलदेव नगर थाना प्रभारी धर्मबीर का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आसपास के शहरों में अलर्ट, पंचकूला पुलिस की भी ली जा रही मदद : बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करने के बाद आसपास के शहरों में भी अलर्ट कर दिया है। आरोपी की फोटो भेजकर तलाश की जा रही है। आरोपी पर 7 मार्च 2024 को थाना मनसा देवी कॉम्पलेक्स में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज था। उस थाने से भी संपर्क कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, जेल के भीतर व बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना अनुमति जेल के मुख्य द्वार यानी ड्योडी तक जाने नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट्रल जेल में लगा हुआ है इंडीपेंडेंट फीडर, कट से पहले लेनी पड़ती है अनुमति
अंबाला सेंट्रल जेल में बिजली की सप्लाई के लिए इंडिपेंडेंट फीडर लगा हुआ है। इसकी सप्लाई सीधा सिटी के कंपनी बाग पॉवर हाउस से जुड़ी हुई है। अगर बिजली निगम को इस लेन में कोई काम करना पड़ता है तो उसके लिए पहले जेल प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है, इसके अलावा सेंट्रल जेल में अपने जेनरेटर भी रखे हुए हैं। ऐसे में कैदी के भागने के समय बार-बार बिजली जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इंडिपेंडेंट फीडर बिजली की आपूर्ति के लिए होता है, जहां एक बड़े उपभोक्ता (जैसे औद्योगिक इकाई, शॉपिंग मॉल या अस्पताल) को सीधे सब-स्टेशन से बिजली मिलती है, ताकि केवल वही उपभोक्ता उस फीडर से जुड़ा रहे। हालांकि बिजली निगम ने कट के लिए अनुमति ली है कि नहीं, इसकी अभी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed